{"_id":"59e5d1144f1c1b74698b62f1","slug":"in-terror-funding-case-patiala-house-court-extends-judicial-custody-for-30-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 दिनों के लिए बढ़ाई अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेरर फंडिंग केस: पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 दिनों के लिए बढ़ाई अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेरर फंडिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 दिनों के लिए 7 कश्मीरी अलगाववादियों और एक व्यापारी सहित 10 अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Terror funding case: Patiala House Court extends judicial custody of 10 accused,including 7 Kashmiri separatists & a businessman,for 30 days
— ANI (@ANI) October 17, 2017
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के विधायक शेख अब्दुल रशीद से पूछताछ की थी। रशीद इंजीनियर के नाम से मशहूर विधायक पर घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के लैनगेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रशीद से जांच एजेंसी ने 6 घंटे तक पूछताछ की और बुधवार को दोबारा पेश होने को कहा था।
साथ ही अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ ईडी ने दिल्ली कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में ईडी ने बताया कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान पैसा भेजता है। ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शब्बीर ने कबूल किया कि कश्मीर के मुद्दे पर उसने आतंकी हाफिज सईद से फोन पर बातचीत हुई थी।
वहीं जम्मू में पत्रकार वार्ता में राजनाथ सिंह ने कहा था कि टेरर फंडिग के मामले में एनआईए पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो कर काम कर रही है उस पर किसी का दबाव या किसी विशेष के प्रति साजिश कि भावना से वह छापेमारी नहीं कर रही है।