फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   in laws threw acid on woman after astrologer predicts baby girl

ज्योतिषी ने कहा 'लड़की होगी', ससुराल वालों ने गर्भवती पर फेंका तेजाब

Fri, 02 Sep 2016 12:16 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
in laws threw acid on woman after astrologer predicts baby girl
तेजाब हमले में घायल हुई पीड़िता - फोटो : NDTV
बहु से लड़के की चाहत रखने वाले परिवार ने दूसरी बार भी बेटी को जन्म देने की भविष्यवाणी पर महिला को जान से मारने की कोशिश की है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में ज्योतिषी ने भविष्यवाणी पर गुस्साए ससुराल वालों ने गर्भवती महिला गिरिजा के पेट पर तेजाब फेंक उसकी जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबिक नंद और सास अब भी फरार है। साथ ही, ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरिजा को पड़ोसियों ने आकर बचाया और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में गिरिजा करीब 30 फीसद जल गई है।  
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले में इस्तेमाल किया गए तेजाब में किरोसीन की मात्रा भी मिली हुई थी और पुलिस ने जांच के लिए तेजाब की को लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आए दिन हो रहे हैं तेजाब से हमले

in laws threw acid on woman after astrologer predicts baby girl
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने तेजाब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन इस तरह के हमलों में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में दिल्ली में 25 साल की लड़की को सिरफिरे के मना करने पर तेजाब के हमले से झूझना पड़ा था।

इतना ही नहीं मार्च में पंजाब की 6 नाबालिग लड़कियों पर तेजाब से हमले किए गए थे। दो बाइक सवार आरपियों ने प्रोपोजल ठुकरा जान के बाद इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed