शर्मनाकः बिहार के गया जिले में पति-बच्ची को बांधकर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी ने ट्वीट किया है कि गया के गुरारू में वहशी बलात्कारियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए डॉक्टर को पेड़ से बांधकर उनके सामने ही पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप कर उन्हें चिलचिलाती धूप में खेत में फेंक दिया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में गुरारू-अहियापुर राज्यमार्ग 69 से जुड़ी एक सड़क पर बुधवार की देर रात एक व्यक्ति गुरारू बाजार से मोटरसाईकिल से अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव जा रहे थे। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनलोगों ने पति और उसकी बेटी का हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया। जबकि पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं इस दौरान हवसियों ने मासूम बच्ची के साथ भी छेड़खानी की।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना रात नौ बजे के करीब घटी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी राजीन मिश्रा, टिकारी डीएसपी नागेन्द्र सिंह, शेरघाटी डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा और एसपी अभियान ने रात भर गुरारू थाना में कैम्प कर दोषियों को पकड़ने के लिए जगह- जगह छापामारी की। यही नहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस घटना से पहले दो राहगीरों को भी बांध कर रखा था। पुलिस ने उन राहगीरों की भी शिनाख्त कर उनसे पूछताछ कर रही है।
Big Breaking: गया के गुरारू में वहशी बलात्कारियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए डॉक्टर को पेड़ से बाँधकर उनके सामने ही पत्नी और बेटी का निर्ममता से गैंगरेप कर चिलचिलाती धूप में खेतों में फेंक दिया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 14, 2018
नीतीश जी ने भाजपाईयों से मिल क़ानून व्यवस्था को क़ब्र में दफ़ना दिया है।