फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband stopped wife from going to the satsang hall of Ram Rahim Wife divorced from husband

राम रहीम की वजह से अलग हुए दंपति, सिर्फ इसलिए पति को छोड़ा

Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Husband stopped wife from going to the satsang hall of Ram Rahim Wife divorced from husband
गुरमीत राम रहीम
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद बाबा गुरमीत राम रहीम की वजह से एक घर टूट गया है। पति ने अपनी पत्नी के बीच राम रहीम को लेकर कोई ऐसी बात हुई जिससे खफा पत्नी ने अपने  से अलग होने का फैसला कर दिया। पंचायत ने भी इस पर अपने फैसला सुना दिया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की है। कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने राम रहीम के सत्संग भवन में जाने से रोकने पर पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। पति-पत्नी की लड़ाई गांव में हुई पंचायत में पहुंचने पर दोनों ने अलग-अलग रहने की इच्छा जताई। 
विज्ञापन


पढ़ें:- राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत के गायब होने के पीछे विपासना इंसां का हाथ!
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पंचायत ने भी दोनों को अलग-अलग रहने की अनुमति दे दी। पंचायत में पति को ढाई लाख रुपये की रकम पत्नी को देने का फैसला सुनाया। इस पर पति ने तुरंत रकम पत्नी को सौंप दी। पंचायत में फैसले के बाद कचहरी पहुंचकर कानूनी रुप से दोनों अलग-अलग हो गए। दोनों की शादी दो साल पूर्व हुई थी। उधर, पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला राम रहीम की अनुयायी थी। वह अक्सर सिरसा और वरनावा सत्संग भवन में जाती थी। दो साल पूर्व ही नजदीक के ही एक गांव के शादी हुई थी। शादी के बाद भी वह पति की अनुमति लेकर समय-समय पर सत्संग भवन जाती थी। 

Husband stopped wife from going to the satsang hall of Ram Rahim Wife divorced from husband
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
हाल ही में रेप केस में राम रहीम को सजा होने के बाद पति ने पत्नी को साफ फैसला सुना दिया कि भविष्य में राम रहीम के सत्संग भवन में जाने की कोई जरूरत नहीं है। इस पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इस पर पत्नी ने सत्संग भवन में जाने से रोकने वाले पति से अलग रहने की इच्छा जताई और मायके चली गई। 

पढ़ें:- राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा का एक ऐसा रहस्य आया सामने, शायद कोई जानता हो

बाद में दोनों की सुलह के लिए गांव में पंचायत हुई। पंचायत में पति-पत्नी ने अपने-अपने तर्क दिए और अलग-अलग रहने की इच्छा जताई। पंचायत ने शादी के खर्च की रकम ढाई लाख रुपये देने के लिए पति से कहा तो पति ने तुरंत रकम पत्नी को सौंप दी। 

बाद में कचहरी पहुंचकर कानूनी रुप से भी पति पत्नी अलग-अलग हो गए। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आयेगी तो मामले की जांच पड़ताल कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed