फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband Murdered His Wife In Doubt Of Her Character

घर में पत्नी के साथ था पड़ोसी युवक, अचानक आ धमका पति और...

Fri, 06 Oct 2017 09:57 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Fri, 06 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Husband Murdered His Wife In Doubt Of Her Character
प्रतीकात्मक तस्वीर
पति किसी काम से बाहर और पत्नी घर पर थी। इतने में पति अचानक घर आ गया, वहां पत्नी के साथ पड़ोसी युवक को देख तमतमा गया और... गुस्से में तमतमाए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला गोरखपुर का है, जहां के काशीराम आवास में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पेशे से रिक्शा चालक सूरज लाल को अपनी पत्नी अनीता देवी (30) के चरित्र पर शक था। गुरुवार को उसने दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बेटी की गवाही पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में महिला के करीबी पड़ोसी को पुलिस तलाश रही है। 
विज्ञापन

पड़ोसी था पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण

खोराबार पुलिस के मुताबिक सूरज को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस पर कई बार विवाद और दोनों में मारपीट की नौबत आ जाती थी। कई बार घर और आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। सूरज बुधवार को रिक्शा चलाने निकला था लेकिन रात में लौटा नहीं। 

गुरुवार को सुबह नौ बजे वह घर आ गया। इस बीच पड़ोस के एक युवक को घर पर देखकर गुस्से में सूरज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसी दौरान बेटी बड़ी बेटी सपना स्कूल से लौट आई। बेटी ने पिता को घर से निकलकर भागते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed