{"_id":"59d3d4744f1c1bcc538b5905","slug":"honeypreet-was-staying-with-another-dera-follower-sukhdeep-in-bathinda-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में डेरा समर्थक महिला के घर छिपी थी हनीप्रीत, पुलिस को नहीं लगी भनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा में डेरा समर्थक महिला के घर छिपी थी हनीप्रीत, पुलिस को नहीं लगी भनक
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत
- फोटो : ani
38 दिनों बाद डेरा प्रमुख गुरमीत की गोद ली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा को मंगलवार को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इतने दिनों वो बठिंडा की रहने वाली एक महिला के घर छिपी थी। पढ़िए कौन थी हनीप्रीत की मददगार?
बठिंडा में सुखदीप नाम की महिला ने हनीप्रीत की मदद की। इसका खुलासा पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने किया है।
पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत को छिपाने वाली सुखदीप ने खुद इस बात को कबूल किया कि, वह हनीप्रीत के साथ बठिंडा में थी। आपको बता दें कि सुखदीप नाम की महिला डेरा सच्चा सौदा की समर्थक है। बठिंडा में उसका घर है।
पढ़ें:- राम रहीम से रिश्तों को लेकर हनीप्रीत ने किया यह खुलासा, देखिए रो-रोकर क्या बोलीं...
हरियाणा पुलिस के दावों की माने तो उन्होंने हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जीरकपुर से दो किलोमीटर दूर जीरकपुर-पटियाला रोड पर एक गुरुद्वारे के पास स्थित रिजॉर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया।

#HoneyPreet was staying with another #Dera follower: #Panchkula Police Commissioner
विज्ञापन
Read @ANI story | https://t.co/gzfE8BqfRO pic.twitter.com/wvtv7suFUvविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2017
पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत को छिपाने वाली सुखदीप ने खुद इस बात को कबूल किया कि, वह हनीप्रीत के साथ बठिंडा में थी। आपको बता दें कि सुखदीप नाम की महिला डेरा सच्चा सौदा की समर्थक है। बठिंडा में उसका घर है।
पढ़ें:- राम रहीम से रिश्तों को लेकर हनीप्रीत ने किया यह खुलासा, देखिए रो-रोकर क्या बोलीं...
हरियाणा पुलिस के दावों की माने तो उन्होंने हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जीरकपुर से दो किलोमीटर दूर जीरकपुर-पटियाला रोड पर एक गुरुद्वारे के पास स्थित रिजॉर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर की तैयारी में थी
हनीप्रीत
हनीप्रीत इनोवा कार में सवार होकर पटियाला की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उसके साथ कार में सवार एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा के बाद से ही हनीप्रीत भूमिगत थी। हरियाणा पुलिस सहित सात राज्यों के अलावा खुफिया एजेंसियां और नेपाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी रहीं।
पढ़ें:- हनीप्रीत का पहले मीडिया को इंटरव्यू देना फिर अचानक गिरफ्तारी, कहीं कोई झोल तो नहीं?
आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकरा दी थी, साथ ही हनीप्रीत के वकील को सरेंडर करने की नसीहत दी थी। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

बुधवार को कोर्ट में होगी पेशी
दोनों बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश की जाएंगी। पुलिस हनीप्रीत का रिमांड मांगेगी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पंचकूला हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हनीप्रीत से पूछताछ में जुट गए हैं।
पढ़ें:- आखिरकार सामने आ ही गई हनीप्रीत, 'पापा' राम रहीम को लेकर कही ये 10 बड़ी बातें
हनीप्रीत देशद्रोह मामले में नामजद है, उस पर मुख्य मामला हिंसा भड़काने का है। पुलिस अब पंचकूला हिंसा को लेकर रची गई साजिश और डेरे से जुड़े सारे राज उससे एक-एक कर उगलवाएगी। हालांकि, हनीप्रीत ने गिरफ्तारी से पहले सामने आकर दो निजी चैनलों को दिए साक्षात्कार में खुद और राम रहीम को बेगुनाह बताया है।