फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   head constable was making out with transgender when youth videographed him which led to his transfer

ट्रांसजेंडर के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा गया सिपाही, तबादला

Mon, 03 Dec 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 03 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
head constable was making out with transgender when youth videographed him which led to his transfer
सांकेतिक तस्वीर

चेन्नई के थोराईपक्कम पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल का वैकेंसी रिजर्व में तबादला कर दिया गया है क्योंकि एक युवक ने उसे ट्रांसजेंडर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। वह शनिवार की रात पल्लीकरनाई की झाड़ियों में संबंध बना रहा था तभी युवक ने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोग कांस्टेबल सतीश सत्यराज का विरोध करने लगे और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि नागरिक कुछ ट्रांसजेंडरों के बारे में शिकयत करते रहते हैं जो गाड़ियों से जाने वाले का शोषण करते हैं, उन्हें पल्लावरम रेडियल रोड पर रात के समय रोकते हैं। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में कई चोरियों की वारदात भी हुई। चंद्रशेखर ने कहा, 'हम इस मामले को लेकर कई बार पुलिस के पास गए लेकिन वह घूस लेते हैं और इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। हमें लगता है कि उन्होंने आरोपियों को शह दे रखी है।'
विज्ञापन


शनिवार की रात को युवकों के एक समूह ने हेड कांस्टेबल को सड़क पर इंतजार कर रहे ट्रांसजेडर से बातचीत करते हुए देखा। इसके बाद वह कथित तौर पर एक को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ संबंध बनाने लगा। इसी बीच एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिसवाला उनसे वीडियो को डिलीट करने की मिन्नते करते हुए दिखाई दिया। वर्दी में हेड कांस्टेबल ने वहां से भागने की कोशिश की जब युवाओं का समूह उसके वाहन को हानि पहुंचा रहा था। ट्रांसजेडर्स भी पुलिसवाले के समर्थन में नजर आए और युवक को वीडियो बनाने से रोकते हुए दिखे। युवक कांस्टेबल को पल्लीकरनाई पुलिस स्टेशन लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed