फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   hair chopping continue people Caught two insects

चोटियां कटना जारी, लोगों ने दो कीड़ों को पकड़ा

Sun, 13 Aug 2017 02:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Aug 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
hair chopping continue people Caught two insects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और सिद्धार्थनगर सहित गोरखपुर-बस्ती मंडल में चोटी या बाल कटने के कई नए मामले सामने आने से लोगों में आशंका और भय बढ़ता जा रहा है। चोटी कटने से बचने के लिए लोगों ने घर के दरवाजे पर नीम की टहनी और नीबू-मिर्च लटकाने जैसे टोटके भी अपनाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


महराजगंज के रामपुर महुअवा में बीती रात कमरे मे उड़ते काले रंग के कीड़े को पकड़ कर डिब्बे में बंद किया, लोगों का कहना है कि यह बाल काटने वाला कीड़ा है। इसे देखने के लिये शनिवार को सुबह से शाम तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। उधर कुशीनगर में भी सुनहरे रंग का एक कीड़ा पकड़ा गया, जिसकी सोशल मीडिया पर भी चर्चा रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सामने आई चोटी काटने वाले कीड़े की सच्चाई, सुनेंगे तो चौंक जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज जिले में 12 महिलाओं की चोटी कटने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। मिठौरा के रामपुर महुअवा में अयूब अंसारी के घर आए रिश्तेदार ने बीती रात कमरे में उड़ते एक कीड़े को पकड़ कर डिब्बे में बंद किया और दावा किया कि यह बाल काटने वाला कीड़ा है। उसे देखने के लिए शनिवार शाम तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यह काले रंग का कीड़ा है।

ग्रामीणों के अनुसार, उसके मुंह में बड़े बाल लगे हुए दिखे। आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग कीड़े को देखने के लिए पहुंचे। इसे लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी मिठौरा डॉ. केपी सिंह के अनुसार, महिलाएं एवं बालिकाएं अफवाहों पर ध्यान न दें। सचेत रहने की जरूरत है। बाल कैसे कट जा रहे हैं, यह तो जांच का विषय है लेकिन अफवाहों पर ध्यान न दिया जाय तो बेहतर होगा। 

चंदा मांगने आए लोगों को चोटी कटवा समझकर पीटा, पुलिस को सौंपा

hair chopping continue people Caught two insects
डेमो इमेज

उधर कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तेजवलिया गांव में भी एक व्यक्ति ने सुनहरे रंग के एक कीड़े को पकड़कर डिब्बे में बंद किया है। सोशल मीडिया पर बाल काटने वाले कीड़े की चर्चा के बाद इस कीड़े को देखने के लिए भीड़ जुट गई थी। लोग आशंका जता रहे थे कि यही विचित्र कीड़ा बाल काटने वाला हो सकता है।

तेजवलिया गांव निवासी अर्जुन चौहान अपने घर से छहूं चौराहे पर बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनके कंधे पर सुनहरे रंग का कीड़ा बैठ गया। अर्जुन के अनुसार बेहद छोटे आकार के इस कीड़े के बैठने से उस जगह पर जलन होने लगी। संयोग से कीड़ा उनके हाथ आ गया, जिसका रंग देखकर वे आश्चर्यचकित रह गए। कीड़े को एक पॅलीथिन में रखकर घर ले आए। 

चंदा मांगने आए लोगों को चोटी कटवा समझकर पीटा, पुलिस को सौंपा
कुशीनगर के रामकोला में चोटी काटे जाने की बढ़ती अफवाहों के बीच शनिवार को रामकोला क्षेत्र के सिंगहा बाजार में मंदिर के लिए चंदा मांग रहे दो लोगों को चोटी काटने वाले गिरोह का सदस्य समझकर पीट दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को भीड़ से निकालकर थाने ले गई। पूछताछ में पता लगा कि बिहार प्रांत के रहने वाले दोनों लोग मंदिर निर्माण के लिए घूम घूमकर चंदा मांग रहे थे।        

क्षेत्र में कई दिन से चोटी काटने वाले गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह के चलते लोग रात भर जागकर पहरा कर रहे हैं। शनिवार को सुबह सिंगहा बाजार में दो लोग घूम रहे थे। लकड़ू पांडेय व प्रीतम तिवारी नाम के इन लोगों को कुछ लोगों ने चोटी कटवा गिरोह का होने की आशंका में पकड़ लिया। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इनकी पिटाई कर दी। तब तक सूचना पाकर पुलिस पहुंची और भीड़ को समझा बुझाकर किसी तरह से दोनों को रामकोला थाने भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed