फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोटी कटवा बना कछवां का मुख्य क्षेत्र

चोटी कटवा बना कछवां का मुख्य क्षेत्र

Sun, 13 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटवा बना कछवां का मुख्य क्षेत्र

विज्ञापन
कछवां। कछवां क्षेत्र इस समय चोटी कटवा क्षेत्र घोषित हो गया है। यहा आए दिन किसी न किसी महिला की चोटी कट रही है। उसके बेहोश होने पर उसे सीएचसी भी ले जाया जा रहा है। जहां डाक्टरों का कहना है कि यह सब अफवाह है इसके पीछे नहीं भागे। महिलाओं के अंदर केवल भय समा गया है जिसके चलते वह परेशान हो रही हैं।

बता दें कि कछवां थाना क्षेत्र में एक रात के अंदर तीन गांवों में तीन महिलाओं का चोटी कटने की घटना प्रकाश आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रही हैं ना ही अकेली रह रही हैं। महिलाओं की माने तो यह घटना उन परिवारों में घट रही है जहां पर महिलाएं बाहर सो रही हैं या उनके घर के अंदर दरवाजा नहीं है। क्षेत्र के बरैनी गांव निवासिनी सरिता शर्मा पत्नी किशन शर्मा 27 वर्ष बुधवार की रात नौ बजे अपने सास के साथ घर में बैठी थी। बाथरूम जाते समय उसे लगा कि कोई उसका बाल खींच रहा है यह सोचते ही बेहोश हो गई। इसी गांव ही शीला वर्ष पुत्री सुरेश यादव का गुरुवार की भोर में पांच बजे घर का काम करते समय चोटी कटने से डरने लगी और बेेहोश हो गई। देखा गया तो उसके बाल कटे थे। लोगों ने किशोरी को कछवां कृश्चियन अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सरावां गांव के दुर्गावती देवी 35 वर्ष पत्नी योगेश बिंद बुधवार की रात दस बजे अपने घर के बरामदे में सोई थी। जैसे ही लाईट आई तो वह उठ कर घर में जाने लगी तभी वह बेहोश हो गई। उसका भी बाल कट गया। सोमवार को गड़ौली की एक महिला आई थी। कछवां सीएचसी के प्रभारी डा. सीबी पटेल ने बताया कि एक महिला आई थी जिससे पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने से बाल नोचें हैं। महामलपुर गांव की बबीता पुत्री भुलावन बिंद 20 वर्ष शनिवार को शाम चार बजे घर में मोबाइल से बात कर रही थी तभी अचानक उसको ऐसा महसूस हुआ की कोई औरत बाल काट कर भाग रही है और वह बेहोश हो गई उसे लोग उठाने के लिए गए तो उसका थोड़ा सा बाल कटा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed