हॉलीवुड से मिले थे राम रहीम को कई प्रपोजल, 'हनी' के साथ ऐसे प्रमोट करते थे फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच फिल्मों में मिली कथित सफलता के बाद डेरा प्रमुख को हॉलीवुड से भी कई फिल्मों के प्रपोजल मिल चुके हैं। 'हनी' के साथ उनका फिल्म प्रमोशन का तरीका भी सबसे अलग था।
राम रहीम आनलाइन गुरुकुल की रिलीज के बाद हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की तैयारी में थे। कई विदेशी प्रोड्यूसर कहानी लेकर आए थे, जिस पर काम जारी था।डेरा प्रमुख ने एक के बाद एक पांच फिल्में की और हर फिल्म कोई न कोई रिकार्ड बनाती। डेरा प्रमुख और हनीप्रीत की जोड़ी ने एक ही फिल्म में अनेक कार्य एक साथ करने के रिकार्ड बनाए। जट्टू इंजीनियर के बाद डेरा प्रमुख का ध्यान आनलाइन गुरुकुल पर था। इसकी रिलीज के बाद हॉलीवुड फिल्मों में कार्य करने की तैयारी थी। इसका खुलासा डेरा प्रमुख ने एक सत्संग में किया था।
डेरा मुखी की फिल्म देखने के लिए मिलते थे उपहार
पद्मश्री-द्रोणाचार्य के लिए किया था आवेदन
इधर केस चल रहा था उधर रिकार्ड बन रहे थे
बिग बॉस-9 के लिए मिला था प्रस्ताव
डेरा मुखी के छूते ही बढ़ जाती थी कीमत
डेरा प्रमुख के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल थी कि अगर डेरा प्रमुख किसी चीज को छू लेता था तो उसके दाम हजारों गुना बढ़ जाते थे। एक बार डेरा प्रमुख ने एक बुलेट बाइक पर बैठकर एक चक्कर लगा दिया। इसके बाद उसके एक भक्त ने चार लाख रुपये में बाइक को खरीद लिया। वह बाइक भक्त ने अपने घर में सजाकर खड़ी की है। किसी प्रकार का नशा करने वाले को बाइक से दूर रखा जाता है। एक बार एक फोटोग्राफर का कैमरा हाथ से छूटकर जमीन पर गया। इत्तेफाक से वह कैमरा डेरा प्रमुख के पैर से टकरा गया। कैमरे की कीमत करीब दस हजार रुपये थी। मौके पर मौजूद टोहाना के एक श्रद्धालु ने कैमरे की कीमत 50 हजार रुपये लगा दी।