{"_id":"5aca454b4f1c1b5b6b8b4682","slug":"gujarat-navsari-crime-branch-arrested-2-minors-recovering-20-stolen-motorcycles-from-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का इस्तेमाल कर चुराते हैं गाड़ियां, गिरफ्त में गिरोह के 2 नाबालिग, एक शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों का इस्तेमाल कर चुराते हैं गाड़ियां, गिरफ्त में गिरोह के 2 नाबालिग, एक शातिर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के नवसारी अपराध शाखा ने 2 नाबालिगों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इतने बड़े पैमाने पर गाड़ी चोरी का ये मामला और भी गंभीर इसलिए है क्योंकि इसमें 2 बच्चों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को शक है कि बच्चों का इस्तेमाल कर एक बड़ा गिरोह मामले के पीछे हो सकता है।
विज्ञापन
Gujarat: Navsari crime branch arrested 3 people, including 2 minors, recovering 20 stolen motorcycles from them. pic.twitter.com/wcyUrUUXbO
— ANI (@ANI) April 8, 2018
विज्ञापन
नवसारी जिले में गिरफ्तार इन सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गिरोह में बच्चों का शामिल होना उन्हें कितने बड़े खतरे में डाल रहा है। अगर ये गिरोह अपने मंसूबों को अंजाम देने की खातिर बच्चों का इस्तेमाल इतनी आसानी से कर सकता है तो कई और बड़े सवाल खड़े होते हैं। आखिर गिरोह में ये बच्चे शामिल क्यों हो रहे हैं? ये बच्चे हैं कौन और आखिर कौन सा लालच इन्हें इस अपराध से जोड़े हुए है?
विज्ञापन
मामले को आगे बढ़कर देखने की जरूरत है, चोरी की गाड़ियां क्या सिर्फ गुजरात की हैं या फिर देशभर में इसी तरह गिरोह के बाकी गुर्गे भी काम कर रहे हैं। पकड़ी गईं बाइकों से ये पता चलेगा कि आखिर इस गिरोह का दायरा कितना बड़ा है। नाबालिगों की अगर इस अपराध में संलिप्तता है तो माना जा सकता है कि गिरोह का मास्टरमाइंड बड़ी से बड़ी घटना को चुटकियों में अंजाम दे सकता है।