{"_id":"59cbb1864f1c1bb8538b4b68","slug":"goons-rape-daughter-and-shot-mother-after-a-loot-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने आए बदमाशों की खराब हुई नीयत, विवाहिता से किया रेप, विरोध करने पर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने आए बदमाशों की खराब हुई नीयत, विवाहिता से किया रेप, विरोध करने पर मारी गोली
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने किसान के घर पहले जमकर लूटपाट की। फिर बदमाशों की नीयत खराब हो गई और विवाहिता को हवस का शिकार बना डाला। बदमाशों ने पीड़िता की मां के विरोध करने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पढ़ें ये खबर
घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है। खुटार इलाके में हथियारों से लैस छह बदमाशों ने किसान के घर पर धावा बोलकर महिलाओं के गहने और कपड़े लूट लिए। गृहस्वामी की विवाहिता बेटी के साथ एक बदमाश ने रेप किया। विरोध करने पर उसकी मां को गोली मारकर घायल कर दिया।
पढ़ें:- एकतरफा प्यार में 'पागल' हुआ जीजा, किया ऐसा कांड कि सहम गए लोग
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी अमानवीयता दिखाई। घायल महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय वारदात को दबाने में जुट गई। रेप पीड़िता का मेडिकल कराने में भी ढिलाई बरती। छह घंटे बाद घायल महिला को गांव वालों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस का चालक अस्पताल ले गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एक बदमाश किसान के घर डेढ़ साल पहले बेटी के इलाज के बहाने आता जाता था। बाद में शक होने पर किसान ने उसे भगा दिया था। देर शाम एसपी केबी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की।

गृहस्वामी ने बताया कि आबादी से दूर गांव में नदी के पास उसका घर है। पड़ोस में ही उसके एक बेटे और एक अन्य व्यक्ति का भी मकान है। सोमवार रात जब वे लोग परिवार के साथ सो रहे थे तभी लगभग ढाई बजे छह सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए।
दो बदमाशों ने पड़ोस के मकान में जाकर बेटे पिंकू को दबोच लिया। बाकी बदमाशों ने उसकी पत्नी, बहू और दो विवाहित बेटियों के मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, दो मांग टीका, दो करधनी, तीन जोड़ी पायलें, दो नथनी, तीन जोड़ी कुंडल, कीमती कपड़े सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान लूट लिया।
पढ़ें:- हैवान शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बनाया गर्भवती, राज खुलने के बाद डर से पहुंच गया पागलखाने
एक बदमाश ने छोटी विवाहिता बेटी को दबोच लिया। इस पर उसकी पत्नी बदमाश से भिड़ गई तो बदमाश ने पत्नी पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में कोहनी से ऊपर लगी, जिससे वह घायल हो गई। बदमाश ने बेटी से दुराचार किया। बदमाश शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए फायर करके फरार हो गए।
बाद में जब घरवालों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घायल महिला को अस्पताल भिजवाने की जरूरत नहीं समझी। उल्टे गृहस्वामी को ही नाटक करने की बात कहकर फटकार लगाते हुए साथ लेकर थाने चली गई।

पीड़ित ने बताया कि पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव वासूपुर निवासी मोबीन करीब डेढ़ साल पहले उसकी बड़ी बेटी का इलाज करने के लिए आता था। उसने कहा था कि वह उसे बोलना सिखा देगा लेकिन उसकी हरकतों से शक हुआ तो उसे भगा दिया था।
पढ़ें:- 11 साल की बच्ची से 67 साल के बुजुर्ग ने की इतनी गिरी हुई हरकत, जरा भी नहीं कांपे हाथ
उसने बताया कि घटना में शामिल उसके साथी शाहजहांपुर के गांव केसरपुर के तुफैल, खलील थे और पहले वे भी उसके यहां आए थे इसलिए पहचानता है। इसके अलावा पुलिस ने रंजिश के आधार पर तीन अन्य टाह खुर्द कलां के अकील, शकील और छम्मन मियां को डकैती में शामिल मानते हुए कुल छह लोगों के खिलाफ धारा 420, 376, 382 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रेप पीड़ित युवती शाहजहांपुर गई थी। वहीं से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुभाषचंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर