कोलकाता: फिल्म इंस्टीट्यूट के ब्वॉयज हॉस्टल में मिलीं 14 लड़कियां, लिया सख्त एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ने सोमवार को 14 लड़कियों को निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने 10 लड़कों के भी ऊपर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।
लड़कियों को ब्वॉयज हॉस्टल खाली कर उसे लड़कों के लिए छोड़ देने का आदेश दिया गया था जिससे कि वहां नए बैच के लड़कों को रहने की जगह दी जा सके। लेकिन लड़कियों ने गर्ल्स हॉस्टल खाली नहीं किया जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़, स्टाफ ने घटना से किया इंकार
जिन लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है उन पर जबरदस्ती गर्ल्स हॉस्टल में घुस कर रहने का आरोप लगा है। कॉलेज में लड़के और लड़कियों को अलग-अलग हॉस्टल में शिफ्ट किए जाने को लेकर पिछले तीन महीने से प्रशासन और छात्रों के बीच लगातार तनातनी बनी हुई थी।
कैंपस के बाहर पुलिस बल तैनात
मंगलवार को इस नोटिस के विरोध में छात्रों ने एडमिन बिल्डिंग को ब्लॉक कर इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद कैंपस के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
कॉलेज की निदेशक देवप्रिया मित्रा ने कहा कि, 'कॉलेज गवर्निंग काउंसिल ने 2009 में ही लड़के और लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल का फैसला लिया था। 2013 में केंद्र से अलग हॉस्टल के लिए फंड भी भेजा गया, जिसके बाद साल 2015 में इसे पूरा कर लिया गया।'
'इस साल जून में जब कॉलेज प्रशासन ने लड़के-लड़कियों को अलग-अलग हॉस्टल में शिफ्ट करने की कोशिश की तो 230 में से 30 बच्चों ने इस पर ऐतराज करते हुए कहा कि हॉस्टल उनकी प्राइवेट जगह है। वहां वो कॉलेज प्रशासन का आदेश नहीं मानेंगे।
ये भी पढ़ें- बीएचयू में फिर बाहर आया रैगिंग का जिन्न, बीते दो माह में चार घटनाएं
निष्काषित छात्रों में से एक ने कहा कि, हमारी लड़ाई सिर्फ हॉस्टल को लेकर नहीं है बल्कि हम अन्य कई मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें एसआरएफटीआई कोलकाता देश के दो सेंट्रल फंडेड प्रीमियर फिल्म संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना 1995 में हुई थी।