फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   molested with girl in University library, staff refuses to the incident

यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़, स्टाफ ने घटना से किया इंकार

Sat, 14 Oct 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sat, 14 Oct 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
molested with girl in University library, staff refuses to the incident
Demo Pic

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में हुई एलएलएम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में जांच समिति ने शुक्रवार को पीड़ित छात्रा, उसके सहपाठियों के अलावा लाइब्रेरी स्टाफ के भी बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


छात्रा ने समिति के सामने पूरी घटना को मौखिक तौर पर तो बयान किया ही, साथ में लिखित रूप से भी बयान दिया है। उसने बयान में कहा कि उसके सहपाठी अलंकार उपाध्याय ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन


लाइब्रेरी स्टाफ ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया जबकि छात्रा के सहपाठियों ने भी कहा कि घटना उनके सामने नहीं हुई। गर्ल्स हास्टल की वार्डेन के भी बयान हुए। जांच समिति ने आरोपी छात्र के बयान दर्ज करने के लिए भी 17 अक्तूबर की तारीख तय की है। उसे बुलाने के लिए पंजीकृत डाक से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सदस्यीय जांच समिति के सामने शुक्रवार को पीड़ित छात्रा बयान दर्ज कराने पहुंची। उससे पहले छात्रा के माता-पिता ने कुलपति से मुलाकात की। वीसी ऑफिस में ही एलएलएम के बाकी छात्रों को बुलाया गया। हालांकि बयान डीएसडब्ल्यू कार्यालय में अपराह्न दो बजे हुए। छात्रा ने समिति के सामने पूरी घटना दोहराई।

छात्रा ने बताया कि ढाई से तीन बजे के बीच घटना हुई। केंद्रीय पुस्तकालय के रीडिंग रूम से बाकी छात्र खाना खाने चले गए थे। एक अन्य छात्रा भी फोन पर बात करते हुए बाहर चली गई। उसी वक्त अलंकार उपाध्याय ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने अपना बयान लिखित में भी कमेटी को सौंपा है।

सहपाठियों ने कहा कि वह जब खाना खाने गए तब अलंकार लाइब्रेरी में मौजूद था। हालांकि घटना उनके सामने नहीं हुई। जब वे खाना खाकर लौटे तो पीड़ित छात्रा लाइब्रेरी के बाहर बैठी थी। उसने उस वक्त कुछ नहीं बताया। 

रजिस्टर में दर्ज है सबकी हाजिरी

molested with girl in University library, staff refuses to the incident
DEMO

आरोपी छात्र के व्यवहार के बारे में पूछने पर छात्रों ने बताया कि उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता था। उन छात्रों से भी बात की गई जो हॉस्टल में आरोपी छात्र के बगल वाले कमरे में रहते थे। उनका कहना था कि वह उससे ज्यादा बात नहीं करते थे। लाइब्रेरी के स्टाफ से पूछताछ हुई।

उनका कहना था कि उनको घटना की जानकारी नहीं। गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन का कहना था कि छात्रा ने उन्हें घटना के बारे में नहीं बताया। शिकायत होने के बाद उनको इसकी जानकारी मिली। अब ब्वॉयज हास्टल के वार्डेन, विभागाध्यक्ष और आरोपी छात्र के बयान होंगे। 17 अक्तूबर को आरोपी छात्र को बुलाया गया है। 

जांच समिति ने लाइब्रेरी के उस रजिस्टर को भी देखा जिसमें लाइब्रेरी में आने वाले छात्रों की हाजिरी लगती है। उसमें छात्रा, आरोपी छात्र और बाकी सहपाठियों के हस्ताक्षर थे। हालांकि जाते वक्त के हस्ताक्षर नहीं है। 

वहीं इस मामले में जांच समिति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता का कहना है कि, पीड़ित छात्रा, उसके सहपाठियों, लाइब्रेरी के स्टाफ के बयान दर्ज हो गए हैं। छात्रा ने कहा है कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। अब 17 अक्तूबर को आरोपी छात्र को बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed