{"_id":"59cf4d634f1c1bd7538b504d","slug":"girl-suicide-in-up-after-a-rumor-that-her-video-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने नहाती हुई का बनाया वीडियो, लड़की ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने नहाती हुई का बनाया वीडियो, लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
बाथरूम वीडियो
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (गोरखपुर)। अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से नवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर जान दे दी। इस मामले में पड़ोस के युवक को आरोपी बनाया गया है। सहजनवां पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए छात्रा को मजबूर करने की धारा में केस दर्ज किया है।
घटना घघसरा चौकी अंतर्गत एक गांव की है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की शुक्रवार को जब तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अश्लील वीडियो
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
घरवालों ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक गांव के विकास साहनी नामक युवक ने घर में नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया था। वह इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार को अचानक अफवाह फैल गई कि छात्रा का वीडियो वायरल हो गया है। इससे वह तनाव में आ गई।
उसे जब कुछ न सूझा तो उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। सहजनवां इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर विकास साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।