फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl said mother wants to kill her , Court gives order to case case registered

बेटी ने जताया ऑनर किलिंग का खतरा, कोर्ट ने दिए मुकदमे के आदेश

Sun, 19 Nov 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
girl said mother wants to kill her , Court gives order to case case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर

गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने के कारण एक मां ही अपनी बेटी की जान की दुश्मन बन गई। युवती ने ऑनर किलिंग का खतरा जताते हुए अपनी मां और उसके करीबी के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर सीजेएम कोर्ट ने थाना क्वार्सी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


थाना जवां क्षेत्र के गांव मंजूरगढ़ी निवासी आशा देवी पत्नी गोपालदत्त शर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 27 जुलाई की रात में उसकी मां मदीना बेगम व इरफान आ गए और उसके साथ मारपीट की। प्रार्थनापत्र के मुताबिक इरफान ने उससे जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑनर किलिंग : देर रात अपने ब्वायफ्रेंड से बात करने से पिता ने रेता अपनी ही बेटी का गला
विज्ञापन
विज्ञापन


मां मदीना ने आशा को यह कहकर गालियां दी कि उसने गैर समुदाय के लड़के से शादी करके गांव में उसकी नाक कटवा दी। इसी बीच शोर मचाने पर लोग जिंदा जलाने की धमकी देकर चले गए। प्रार्थना पत्र में आशा ने कहा है कि उसकी मां उससे गलत काम कराना चाहती है। अब ये लोग इसलिए उसके व उसके पति गोपाल के दुश्मन बने हैं, क्योंकि उसने गैर समुदाय के लड़के से शादी की है।

ये भी पढ़ें- बिहार में ऑनर किलिंग, पेड़ पर लटका मिला दो बहनों का शव

युवती ने ऑनर किलिंग का खतरा बताया है और साथ ही यह भी कहा है कि वह इस सिलसिले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आशा देवी ने यह प्रार्थना पत्र न्याय संस्था के संयोजक एडवोकेट सरदार मुकेश सैनी के माध्यम से कोर्ट में दिया है। इस पर सीजेएम ने क्वार्सी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed