{"_id":"59f5eb0c4f1c1b59678b8605","slug":"honor-killing-in-bihar-dead-body-of-two-sisters-found-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में ऑनर किलिंग, पेड़ पर लटका मिला दो बहनों का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार में ऑनर किलिंग, पेड़ पर लटका मिला दो बहनों का शव
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Oct 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में ऑनर किलिंग का एक और मामला प्रकाश में आया है। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित महवल की दो बहनें लापता हो गई थीं। शनिवार की सुबह दोनों के शव उनके ही दुपट्टे से एक पेड़ पर लटके मिले।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस दोनों बहनों की हत्या के पीछे ऑनर किलिंग से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छुपाने की प्राथमिकी दर्ज की है। ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोनों छात्राओं के परिजन फरार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- पंजाब में छिपा था ऑनर किलिंग का आरोपी, गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरूराज थाना क्षेत्र के कोरिगावां निवासी जयलाल पासवान की 14 वर्षीया पुत्री गुंजा कुमारी और ढोंढा पासवान की 16 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी शुक्रवार देर शाम अचानक लापता हो गईं। दोनों चचेरी बहनें थीं तथा कोआंही हाईस्कूल में नौवीं की छात्रा थीं।
ये भी पढे़ं- ऑनर किलिंग में नाबालिग युगल की हत्या
शनिवार सुबह महवल में एक पेड़ पर दोनों के शव उनके ही दुपट्टे से लटके मिले। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना नहीं देने व शव का अंतिम संस्कार कर देने से ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।