फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl's family made fake story of rape incident in Agra

मुआवजे के लिए बनाई रेप के दौरान हाथ काटने की झूठी कहानी

Thu, 27 Oct 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
girl's family made fake story of rape incident in Agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुआवजे के लिए लड़की की रेप की झूठी कहानी बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पीड़िता के हाथ कटने की घटना को परिजनों ने रेप की कोशिश का नाम दिया गया था। लड़की ने पुलिस को बयान दिया था कि रेप में नाकाम रहने के बाद बदमाशों ने गुस्से में आकर उसका हाथ काट दिया।

विज्ञापन


लेकिन, अब खुलासा हुआ है कि लड़की का हाथ ट्रेन के चपेट में आने से कटा। साथ ही मुआवजा पाने के लालच में रेप की झूठी कहानी रची गई। बताया जा रहा है कि लड़की और उसकी मां रेलवे की पटरी पर बैठी हुई थी और इसी बीच हादसे में उसका हाथ कट गया। इसके बाद लड़की को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान जब पीड़िता की मां को किसी जानकार ने सलाह दी कि अगर वह घटना को रेप का नाम दे देती तो उन्हें मुआवजे की अच्छी खासी रकम मिल जाएगी, तब मां ने लड़की के साथ रेप होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां बोली बदमाशों ने झाड़ियों में काट दिया हाथ

girl's family made fake story of rape incident in Agra
rape

पीड़िता की मां ने घटना के बारे में कहा कि दोनों रेलवे के पास शौच के लिए गई थी इसी बीच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश जबरन पीड़िता को झाड़ियों में ले गया और रेप करने की कोशिश करने लगा। विरोध में शोर मचाने पर बौखलाए बदमाशों ने लड़की का हाथ काट दिया। मौके पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब वहां  बहा हुआ खून तो देखा गया, लेकिन लड़की का हाथ नहीं मिला। 

पुलिस का शक बढ़ने लगा कि बदमाशों ने पीड़िता का हाथ ही क्यों काटा और वे अपने साथ हाथ क्यों ले गए? पुलिस ने मां से पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तब कहानी में बड़ा मोड़ सामने आया। मां ने कबूला की उसकी बेटी के साथ रेप की कोई घटना नहीं हुई है, बल्कि उन्होंने मुआवजे की रकम के लिए यह सब कहानी बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed