फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl rejects love proposal Young boy creates fake facebook id on her name and post filthy comments

छात्रा ने लव प्रपोजल ठुकराया, युवक ने फेसबुक पर ऐसे लिया बदला

Mon, 19 Jun 2017 11:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Mon, 19 Jun 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
girl rejects love proposal Young boy creates fake facebook id on her name and post filthy comments
Fake Facebook
सिविल लाइन में रहने वाली पालीटेक्निक की छात्रा का फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने वाला युवक छात्रा का पूर्व फेसबुक फ्रेंड है। वह शादीशुदा है, उसका लव प्रपोजल छात्रा ने ठुकरा दिया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर छात्रा को बदनाम किया था। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया गया है। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वह मूलरूप से बाराबंकी रहने वाली है। दो साल पहले वह अपनी स्कूल फ्रेंड की फेसबुक आईडी का पासवर्ड उससे मांगकर यूज करती थी। इस दौरान छात्रा की फ्रेंड के दोस्त अखिलेश चौधरी से उसकी फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि अखिलेश ने छात्रा की पर्सनल फेसबुक आईडी खुद बनाई थी, जिसका पासवर्ड उसे बता दिया था। इसके बाद छात्रा नई फेसबुक आईडी से अखिलेश चौधरी से बात करने लगी। उसने खुद को कुंवारा बताया था।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब एक साल तक दोनों बात करते रहे, इस दौरान अखिलेश ने छात्रा से प्यार का इजहार किया। छात्रा ने इस संबंध में अपनी स्कूल फ्रेंड को बताया तो उसे पता चला कि अखिलेश शादीशुदा है। अखिलेश की पोल खुलने के बाद छात्रा ने उसका लव प्रपोजल ठुकरा दिया। आरोप है कि इस वजह से अखिलेश उससे रंजिश रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि वह छात्रा को बदनाम कर देगा। इस वजह से आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने के लिए पहले उसकी ही फेसबुक आईडी से अश्लील कमेंट किए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर जब वह आईडी बंद करवा दी तो आरोपी ने नई आईडी बनाकर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


आरोपी ने छात्रा से मांगी थी एक लाख रुपये की रंगदारी
अखिलेश ने छात्रा का फेसबुक अकाउंट बनाया था। अकाउंट बनाने के दौरान उसने अपना मोबाइल नंबर और जीमेल अकाउंट छात्रा की फेसबुक आईडी बनाने के लिए यूज किया था। इस वजह से छात्रा ने फेसबुक का पासवर्ड बदल दिया तो भी आरोपी नया पासवर्ड डालकर उस फेसबुक आईडी को दोबारा से चालू कर यूज करने लगता। आरोपी ने छात्रा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed