युवती की गला घोंट शव जंगल में फेंका, पुलिस को दुष्कर्म का शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं में युवकी की हत्या करके उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। हत्या की खबर लगने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
युवती के गले पर निशान हैं, जिससे लगता है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंचकर सुराग खंगाले।
दुष्कर्म के बाद की गई हत्या
बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी ने यूपी 100 पर फोन करके मंडी समिति के पीछे स्थित जंगल में महिला का शव पड़े होने की खबर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर जमीरुल हसन के साथ एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया गया।
मृतक युवती की उम्र करीब 25 साल है। कपड़े अस्तव्यस्त होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर युवती की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।