8 साल की मोहब्बत में मिली 'बेवफाई' तो गर्लफ्रेंड ने 8 मिनट में लिया बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस भोली भाली सूरत पर तरस मत खाएं, ये तस्वीर है उस लड़की की, जिसने अपने प्रेमी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि वो दूसरी लड़की के चक्कर में है।
मामला, मध्यप्रदेश के भोपाल का है। यहां मंगलवार को न्यायाधीश अरविंद कुमार गोयल ने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या करने वाली लड़की को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लड़की, प्रेमी के दूसरी लड़की से संबंधों को लेकर नाराज थी। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब प्रेमी सो रहा था।
पढ़ें- पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, सिर में लगीं 3 गोलियां, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध
जानकारी के मुताबिक बैतूल निवासी विभाष का चचेरी बुआ की लड़की योगेश्वरी उर्फ मोंटी बराह से 8 साल से प्रेम संबंध था। दोनों 2007 से 2011 तक साथ रहते थे। घटना के तीन-चार महीने पहले योगेश्वरी को पता चला कि विभाष के संबंध किसी और लड़की से भी हैं। योगेश्वरी ये बात सह न कर पाई।
सो रहे विभाष के सीने में चाकू मारकर की थी हत्या
5 जून 2016 को रविवार सुबह 6.30 बजे योगेश्वरी ने सो रहे विभाष के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय विभाष की बहन आभा भी घर में ही थी। विभाष की चीख सुनकर वह उसके कमरे की तरफ भागी तो देखा योगेश्वरी खून से सना चाकू लेकर खड़ी थी। इसके बाद योगेश्वरी ने भी आत्महत्या के मकसद से कुएं में छलांग लगाई, लेकिन वह बच गई।
गौरतलब है कि योगेश्वरी ने पुलिस को ताया कि उसके साथ दो-तीन बार छेड़छाड़ हो चुकी थी, इसलिए आत्मरक्षा के लिए चाकू साथ रखती थी। उसकी शिकायत पर एमपी नगर थाने में एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज हुआ था। चाकू से पहले वह कांच का टुकड़ा रखती थी। इसी चाकू से उसने प्रेमी की सोते समय हत्या कर दी।