फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   friend arrested for murder of pune techie

पुणे इंजीनियर मर्डर: रिलेशनशिप में आने के लिए मना किया तो दोस्त बना कातिल

Thu, 29 Dec 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
friend arrested for murder of pune techie
murder

पुणे में 23 साल की इंजीनियर के मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस इंजीनियर अंतरा दास के कत्ल के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस दोस्त का नाम संतोष कुमार है और वह कथित तौर पर अंतरा पर रिलेशनसिप में आने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


बर्बर मर्डर में खुलासा हुआ है संतोष ने सोचे समझे प्लान के तहत अंतरा का कत्ल किया। एनडीटीवी की खबर के अनुसार आरोपी ने बताया कि जिस दौरान अंतरा का कत्ल किया गया उस वक्त वो बेंगलुरु में मौजूद था। इतना ही नहीं संतोष ने अंतारा के कत्ल की सुपारी एक और शख्स को दी थी, जिसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

वो दौड़ती रही और कातिल करते रहे वार

friend arrested for murder of pune techie
कत्ल

दिल को दहला देने वाली वारदात में अंतरा अपनी जान बचाने के लिए रोड पर दौड़ती रही और हमलावर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला करते रहे। इस बीच एक बाइक सवार ने किसी तरह अंतरा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना शुक्रवार की थी, लेकिन सामने रविवार को सामने आई।

दरअसल, अंतरा एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और शुक्रवार को वो ऑफिस से अपने घर के लिए निकली थी। कंपनी ने बताया कि कंपनी के कर्मी को कैब दी जाती है, लेकिन अंतरा ने उस दिन ऑटो से घर जाने का फैसला लिया था। चश्मदीद ने बताया कि एक शख्स ने अंतरा के सिर पर पहले वार किया जिससे वह घायल हो गई। अंतरा अपनी जान बचा कर भागने लगी लेकिन हमलावर उसके ऊपर हमला करते रहे।

परिजन बोले-रिलेशनशिप का बनाता था दबाव

friend arrested for murder of pune techie
Murder

पुलिस के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ है कि संतोष, अंतरा पर रिलेशनशिप में आने के लिए दबाव बनाया करता था। लेकिन, अंतरा उसके इस प्रोपोजल को कोई भाव नहीं देती थी। अंतारा के परिजनों ने बताया कि संतोष उसका पीछा करके भी उसे परेशान किया करता था और उसके साथ छेड़छाड़ भी किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed