फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four people arrested for inciting violence by posting on social media

भारत बंद के दौरान सोशल मीडिया के जरिए हिंसा फैलाने वाले चार लोग गिरफ्तार 

Sat, 07 Apr 2018 05:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 07 Apr 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested for inciting violence by posting on social media
औरंगाबाद हिंसा
मध्य प्रदेश में सोशल ममीडिया पर लोगों को उकसाने और हिंसा फैलाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आईटी एक्ट के तहत मामला रजिस्टर किया है। बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया में हिंसा फैलाने को लेकर कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो तारीख को दलितों ने भारत बंद किया था। इसके बाद से फेसबुक और व्हाट्सअप और ट्विटर पर हिंसा फैलाने वाले वीडियो और संदेश काफी तेजी में वायरल किए गए। जिसके बाद से पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। खासतौर पर फेसबुक और व्हाट्सएप पर भेजने वाले संदेशों पर पुलिस का ज्यादा ध्यान दे रही है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने पोस्ट वायरल करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शासन ने पूरे रुद्रप्रयाग तहसील क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गयी है। पुलिस ने शनिवार को अगस्त्यमुनि समेत प्रमुख कस्बों में फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में बवाल हो गया था। गुस्साए छात्रों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया था। जुलूस की वापसी में अचानक उग्र हुई भीड़ ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ कर उनमें रखे सामान को सड़क पर फेंककर आग के हवाले कर दिया था। 

मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं

Four people arrested for inciting violence by posting on social media
conspiracy behind the Kasganj violence
भारतबंद के दौरान पूरे देश में हुई हिंसा और दंगा फैलाने के मामले में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में बसपा के जिला अध्यक्ष कमल गौतम को प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कमल गौतम को 20 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौतम की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने कहा कि सबूतों से साफ है कि कमल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शराब बांटी और कई व्यापारियों से जबरदस्ती दुकानें बंद करवाईं। 

वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता गिरिराज जाटव को गिरफ्तार किया गया है। जाटव के बारे में जानकारी देने पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। जाटव पर भी भारतबंद के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है।  आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed