फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   former model linked with red sanders smuggling network attempt Suicide in jail

लाल चंदन की तस्करी के आरोप में सजा काट रही मॉडल और एयरहोस्टेस ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 26 Aug 2017 12:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Aug 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
former model linked with red sanders smuggling network attempt Suicide in jail
मॉडल संगीता चर्टजी

लाल चंदन की तस्‍करी के आरोप में सजा काट रही मॉडल और एयरहोस्‍टेस ने की खुदकुशी की कोशिश की है।

विज्ञापन


मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर का है जहां लाल चंदन की तस्करी मामले में सजा काट रही पूर्व एयर होस्टेस और मॉडल संगीता चर्टजी ने गुरुवार को सुसाइड की कोशिश की है।
विज्ञापन


पूर्व एयर होस्टेस और मॉडल संगीता चटर्जी जमानत पर न मिलने के कारण कथित तौर पर परेशान थी, उसने चित्तूर उप-जेल के शौचालय में रखा फिनाइल पीकर जान देने की कोशीश की। उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे चित्तूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता कोलकाता की रहने वाली है, उसे इस साल मार्च में आंध्र प्रदेश पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। तीन मामलों में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमें से अदालत ने दो मामलों में जमानत दे दी थी।

विदेशों में भी फैला रखा था तस्करी का नेटवर्क

former model linked with red sanders smuggling network attempt Suicide in jail

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, संगीता कुख्‍यात अंतरराष्‍ट्रीय चंदन तस्‍कर मार्कोंदन लक्ष्‍मण उर्फ लक्ष्‍मण डांगे उर्फ तमांग की दूसरी पत्नी है। जिसे जुलाई 2014 में नेपाल से गिरफ्तार किया गया था।

संगीता पर आरोप है कि वह पूरे देश में लाल चंदन की तस्‍करी का गिरोह चलाती थी। पुलिस के अनुसार, संगीता, जिन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया, कोलकाता में लक्ष्मण के संपर्क में आई। लक्ष्मण की गिरफ्तारी के बाद, संगीता ने अपने नेटवर्क की अवैध गतिविधियों को अपने नियंत्रण लेकर नेटवर्क को बढ़ाने लगी।

संगीता पर लाल चंदन तस्कर के रूप में अपने नेटवर्क को भारत के 6 राज्यों के अलावा चीन और जापान में विस्तार करने का आरोप है। इस गैंग पर आंध्रप्रदेश के चित्तूर के जंगलों, कुर्नूल और कडापा जिले में लाल चंदन की तस्करी करने का आरोप है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed