फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Former hockey player death after wife seven times attack from knife

पत्नी से पंगे लेना हॉकी खिलाड़ी को पड़ा जानलेवा, सीने में 7 चाकू मारे

Sun, 20 Aug 2017 01:39 PM IST
amarujala.com-presented by: देव कश्यप
amarujala.com-presented by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Aug 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Former hockey player death after wife seven times attack from knife
पूर्व हॉकी खिलाड़ी अपैया - फोटो : mid-day

शराब पीते समय हॉकी खिलाड़ी को पत्नी से पंगे लेना महंगा पड़ गया। पत्नी ने उसके सीने में 7 बार चाकू मारे और खुद भी जान देना चाही। 

विज्ञापन


घटना, मुंबई के मलाड इलाके की है। यहां परिवारिक विवाद में पत्नी ने अपने पति 52 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी की हत्या कर दी। पत्नी, अमिता, जिसने बाद में खुद को भी घायल कर लिया। उसका इलाज एक सिविल अस्पताल में चल रहा है। कई वर्षों से एयर इंडिया, टाटा और बॉम्बे  हॉकी टीमों के लिए खेल चुके अपैया चेनेडा,  मालाड के कच्छपद क्षेत्र में एक सुसाइटी में 27 वीं मंजिल पर अपनी 45 वर्षीय पत्नी, 23 वर्षीय बेटे गणपति, और एक 15 वर्षीय बेटी के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार को, जब अपैया के बच्चे बाहर थे, वे अपनी पत्नी के साथ दोपहर में ड्रिंक का आनंद ले रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच जल्द ही एक मुद्दे पर बहस शुरू हो गई, जिसने बदसूरत मोड़ लिया और अमिता रसोई से चाकू लायी और अपने पति पर सात बार हमला किया। उसने खुद को भी घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपैया हमले के वक्त जब मदद के लिए चिल्लाए तो पड़ोसियों ने उनकी आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। और बुरी तरह से घायल हो चुके कपल को शताब्दी अस्पताल ले गए। जहां अपैया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी अमिता का इलाज चल रहा है।

अमिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Former hockey player death after wife seven times attack from knife
Former Hockey Player Apaiyya Chenanda - फोटो : mid-day

पत्नी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हलांकि, मालाड पुलिस ने बेटे गणपति की शिकायत पर अमिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने अपैया के बेटे और बेटी का बयान दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अमिता अपैया की दूसरी पत्नी है और गणपति उनकी पहली पत्नी से उनका बेटा है। पड़ोसियों ने बताया कि यह कपल कई बार छोटे मुद्दों पर लड़ते रहते थे क्योंकि अमिता तुनकमिजाज है।

मालाड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि, डॉक्टर जब अमीता को फिट घोषित कर देंगे तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भारतीय हॉकी के पूर्व कोच क्लेरेंस लोबो ने बताया कि अपैया चेनेडा ने उनके साथ खेला था।  मैं उनकी इस तरह मौत होने से हैरान हूं। वे चेनेडा की कड़ी मेहनत से प्रभावित हुए थे और उसे फिर बैंगलोर लाए, जहां एयर इंडिया ने उन्हें चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed