फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगता रहा, 10 दरिंदों ने तड़पा-तड़पा कर ली जान

Mon, 21 Aug 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
oldage person dead due to beaten up in minor dispute
मौक पर पहुंची पुलिस, दाएं जमीन पर गिरे खून के निशान - फोटो : अमर उजाला
वो हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगता रहा लेकिन उन 10 दरिंदों को अधेड़ उम्र के उस इंसान पर जरा भी रहम नहीं आया और फिर उसे तड़पा-तड़पा कर ऐसी मौत दी कि देखने वालों की रूह कांप गई...
oldage person dead due to beaten up in minor dispute
मौके पर मृतक का बेटा अमित पुलिस को क्राइम स्पॉट पर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अधेड़ उम्र के आदमी को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। इतनी दरिंदगी से और इतनी मामूली से बात पर उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई कि किसी के भी गले ये बात न उतर पाए। 
 

हरदोई के टडियावा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंग के मजरा मुगलीपुर में अशोक (46) पुत्र रामभरोसे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पता चला है कि वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखने वाला अशोक सूअर पालता है।

 

oldage person dead due to beaten up in minor dispute
जमीन पर गिरे खून के निशान - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम अशोक के सुअर गांव के ही रैदास बिरादरी के महेश के खेत में चले गए थे। इस पर महेश और अशोक के बीच शनिवार शाम को विवाद हुआ था।

​ग्रामीणों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। रविवार सुबह एक बार फिर महेश और अशोक आमने सामने आ गए। महेश ने परिजनों के साथ अशोक पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से किए गए हमले के चलते अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगता रहा अशोक

oldage person dead due to beaten up in minor dispute
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगता रहा अशोक
आरोपियों ने जब अशोक के घर में घुसकर धावा बोला तो अशोक खुद को असहाय महसूस करने लगा। अशोक के परिजनों की मानें तो उसने महेश और उसके साथियों से हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगी। अशोक ने यहां तक कहा कि वह पाले गए सुअर अपने किसी रिश्तेदार के हाथों बेच देगा और गांव में सुअर नहीं पालेगा। इस पर भी महेश और उसके साथियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अशोक ने महेश से यह भी मान लिया था कि उससे गलती हुई, लेकिन इसकी इतनी बड़ी सजा न दें। बावजूद इसके लाठी-डंडों और दरांती से उसके ऊपर तब तक वार किए गए जब तक अशोक की मौत नहीं हो गई। जब आरोपी निश्चिंत हो गए कि अशोक की मौत हो गई है तभी वह लोग मौके से गए।

घर में घुसकर 10 लोगो ने हसिया, बांका, लाठी डंडो से किया हमला
मौके पर सीओ ममता कुरील ने पहुचकर अपराधियो के धर से एक हसिया, एक दरेती, खून लगे हुए लाठी को कब्जे मे लिया जिससे अशोक पुत्र राम भारोसे को मार दिया गया। 
विज्ञापन

पुत्र के सिर से उठ गया पिता का साया

oldage person dead due to beaten up in minor dispute
मृतक अशोक का बेटा अमित थाने के बाहर - फोटो : अमर उजाला
घर में ताला डाल फरार हुए आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने घर में ताला डालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची सीओ हरियावां ममता कुरील ने आरोपियों के घर पहुंचकर भी जांच की। इसी दौरान आरोपियों के घरों से हत्या में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडों को बरामद कर लिया है। डंडों पर मृतक का खून भी लगा पाया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

पुत्र के सिर से उठ गया पिता का साया
अशोक का एक पुत्र 20 वर्षीय अमित है। ग्रामीणों की मानें तो अमित को जन्म देने के एक वर्ष के अंदर ही उसकी मां माधुरी की मौत हो गई थी। बेटे की परवरिश के लिए अशोक ने दूसरी शादी नहीं की। अब अशोक  की मौत से अमित के सिर से पिता का साया भी उठ गया। पोस्टमार्टम हाउस पर यही कहते कहते अमित बिलख रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed