फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   firing in CM yogi adityanath college in gorakhpur

गोरखपुरः सीएम योगी के कॉलेज में फायरिंग, लहराए तमंचे

Fri, 07 Jul 2017 10:12 AM IST
amarujala.com, Submitted by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Submitted by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 07 Jul 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
firing in CM yogi adityanath college in gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त सीएम योगी आदित्यनाथ के कॉलेज में ही गुंडई की तस्वीरें सामने आई हैं। दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज में बुधवार की दोपहर में बाइक सवार दो मनबढ़ों ने कॉलेज परिसर में फायरिंग की और तमंचे लहराते हुए गेट से बाहर आए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब हुई। कॉलेज में प्रवेश के लिए तमाम अभ्यर्थी आए थे। प्रवेश का समय खत्म होने के बाद जब वे लौट रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई थी। प्राचार्य शैलेंद्र सिंह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कई छात्रों से गेट बंद होने का हवाला देते हुए किनारे खड़े रहने को कहा और फिर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन


बकौल प्राचार्य, उन्हें थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो गेट से दो लड़के तमंचा लिए बाहर निकलते दिखाई पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर मैं गया था। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई पड़े जिनके हाथ में असलहा था। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
- शैलेंद्र सिंह, प्राचार्य, दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed