फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father and his frind sexually abused 13 year old daughter

दोस्त के साथ पिता ने किया बेटी का यौन शोषण, पेट दर्द होने पर चला पता

Thu, 30 Jun 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
father and his frind sexually abused 13 year old daughter
- फोटो : demo pic

एक कलयुगी पिता अपने दोस्त के सा‌थ मिलकर 13 साल की बेटी का यौन शोषण करता था। बेटी ने जब घर में पेट में दर्द होने की शिकायत की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, मुंबई के डोमबिवली इलाके में रहने वाली किशोरी ने दो सप्ताह पहले घर में पेट दर्द की शिकायत की तो उसकी दादी उसे निकट के अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों को मामला बड़ा होने की आशंका हुई तो उन्होंने किशोरी को दूसरे अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने किशोरी को चेकअप किया तो पता चला कि उसका यौन शोषण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताई पिता की करतूत

father and his frind sexually abused 13 year old daughter

इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और किशोरी को इलाज के लिए भर्ती किया। पीड़िता ने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया और बताया कि किस तरह से उसका पिता अपने दोस्त के साथ उसका यौन शोषण करता था।

लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस ने मामले के चार दिन बाद भी अभी सिर्फ आरोपी के खिलाफ एफआईआर ही दर्ज की है, उसे गिरफ्तार नहीं किया। इस पर पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़िता का बयान तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के ल‌िए अस्पताल की रिपोर्ट की जरूरत है जो अभी तक नहीं मिली।

पुलिस ने कहा कि अस्पताल की रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed