{"_id":"5a5ca5d14f1c1b8a268b47e1","slug":"father-and-brother-killed-pregnant-woman-after-kidnapping-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप और भाई ने गर्भवती का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या, सच्चाई जानकर उड़े सबके होश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप और भाई ने गर्भवती का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या, सच्चाई जानकर उड़े सबके होश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
युवती का बाप और भाई ने मिलकर अपहरण किया और फिर उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जब सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए।
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। झूठी शान की खातिर घर वालों की मर्जी के खिलाफ एक अंतर्जातीय युवक से प्रेम विवाह करने वाली गर्भवती हेल्थ सुपरवाइजर भावना को पिता और भाई ने मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर भावना का शव बहेड़ी इलाके से बरामद किया है।
दरअसल केमरी थाना इलाके के कांगानगला गांव के रहने वाले जितेंद्र कश्यप ने गांव की ही भावना के साथ 2016 में प्रेम विवाह किया था। जिसका युवती के परिवार वाले विरोध कर रहे थे। भावना का उसके परिवार वालों ने दो दिन पहले अपहरण कर लिया था।
उसका अपहरण उस वक्त हुआ जब वह अपने पति के साथ बाइक से मिलक जा रही थी। जितेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता गुरु दयाल और भाई जसवंत उर्फ सौरभ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने विवाहिता का पता लगाने के लिए कांगानगला गांव से एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की।

Trending Videos
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि विवाहिता को मारकर बहेड़ी में फेंक दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर बरेली के बहेड़ी के आमटंडा गांव के पास से भावना की लाश को बरामद कर लिया।
भावना की हत्या की खबर मिलते ही पति समेत अन्य ससुरालियों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवती ने परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया। परिवार के लोग शादी के खिलाफ थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।