फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Fake doctor gets rape from young woman

क्लीनिक में इलाज कराने आई नवविवाहिता से झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप

Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Fake doctor gets rape from young woman
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : DEMO Pics

आंखों का इलाज करने वाले एक कथित झोलाछाप डॉक्टर ने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनी आंखों के इलाज के लिए उसके क्लीनिक पर आई थी, तभी झोलाछाप ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती के पति ने कहा है कि शुक्रवार दोपहर के समय वह अपनी पत्नी को गांव से लेकर बाइक द्वारा कस्बा गोंडा स्थित एक आई केयर सेंटर पर आंखों की तकलीफ का उपचार कराने पहुंचा। क्लीनिक में कथित चिकित्सक सतेंद्र सिंह ने उसकी पत्नी को अंदर कमरे में बुलाया तो वह भी पत्नी के साथ कमरे में दाखिल हो गया।
विज्ञापन


सतेंद्र ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया तो वह बाहर आकर बैठ गया। थेड़ी देर बाद कमरे से मेरी पत्नी के चीखने की आवाज आने लगी मैं कमरे की तरफ भागा तो बदहवास पत्नी कमरे से बाहर निकली तो उसने मुझे कथित चिकित्सक द्वारा की गयी हरकत की जानकारी दी। पीड़ित युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी सतेंद्र के खिलाफ दुराचार की धारा में अपराध दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शम्भू तिवारी ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पीड़ित युवती को कोर्ट में बयान दर्ज कराने तथा चिकित्सकीय परीक्षण कराने जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed