फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   drunken man killed his elder brother after dispute

बड़े भाई की नसीहत पर छोटे भाई को आया गुस्सा, किया कुछ ऐसा काम, घर में मच गया कोहराम

Mon, 23 Oct 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Oct 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
drunken man killed his elder brother after dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर

बड़े भाई ने शराब पीने के लिए छोटे भाई को डांटते हुए सुधरने की चेतावनी दी। लेकिन, छोटे भाई को ये नसीहत रास नहीं आई और उसने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घरवालों का कहना है कि बड़े भाई ने उसे शराब पीने पर डांट दिया था इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने बड़े भाई की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पीलीभीत के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मनु शर्मा (36) दिल्ली में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वहां वह अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ रहते थे। यहां शहर में उनका छोटा भाई विशु शर्मा अपनी पत्नी पिंकी और मां शशि शर्मा के साथ रहता है और बैंक्वेट हाल चलाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंचायत में प्रधान के सामने चली गोली, 1 की मौत, 5 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली की छुट्टियों में मनु शर्मा अपनी पत्नी बच्चों के साथ त्योहार मनाने आए थे। शनिवार की रात जब सब सो गए तो रात करीब एक बजे विशु शराब पीकर घर लौटा। इस पर बड़े भाई मनु ने उसे डांटते हुए सुधरने की चेतावनी दी। इसको लेकर दोनों भाइयों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते झगड़ने लगे।

drunken man killed his elder brother after dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस बीच विशु किचन में रखा चाकू उठा लाया और मनु के सीने में घोंप दिया। विशु का वार सीधे सीने में दिल की ओर लगा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

घर वाले मनु को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम, एसएसआई अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- शराब पीने से रोकने पर पत्नी को गोली मारी, बेटे को भी न बख्‍शा

पुलिस ने आरोपी विशु को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह मनु की पत्नी संध्या शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मामले में सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाइयों में कोई रंजिश नहीं थी। शराब के नशे में मामूली कहासुनी में हुए झगड़े में विशु ने चाकू मार कर बड़े भाई मनु की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed