{"_id":"5aee943b4f1c1b9f098b867f","slug":"delhi-woman-gang-raped-by-five-men-in-bhiwadi-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवेंट करने आई महिला के साथ गैंगरेप, ड्रिंक में मिलाकर दिया ड्रग्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इवेंट करने आई महिला के साथ गैंगरेप, ड्रिंक में मिलाकर दिया ड्रग्स
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर में दिल्ली की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दिल्ली में बतौर इवेंट ऑर्गनाइजर काम करने वाली 30 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसे ड्रग्स देकर गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन
इस घटना को दिल्ली के 5 लोगों ने भिवाड़ी, अलवर के एक होटल में अंजाम दिया। आरोपी ने एक इवेंट का हवाला देकर महिला को मेसेज किया था। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले से जुड़े पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को होटल के कमरे से रेस्क्यू किया जहां वो ड्रग्स के प्रभाव में थी। भिवाड़ी के डिप्टी एसपी सिद्धांत शर्मा ने कहा कि होटल से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की पहचान विकास जिंदल(38), राकेश(39), संजय गर्ग(32), विशू(41) और संदीप(31) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सिद्धांत शर्मा ने बताया कि एक आरोपी महिली से दिल्ली की एक पार्टी में मिला था। जहां उसने महिला से एक इवेंट के मामले में बात की। दूसरा आरोपी इवेंट के सिलसिले में महिला को भिवाड़ी लेकर आया। जहां होटल में महिला को आरोपियों ने ड्रिंक ऑफर की, जिसमें पहले से ही ड्रग्स था। इसके बाद महिला से गैंगरेप किया गया।