सिरफिरे ने स्कूली छात्रा का काटा गला, मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा गांव में एक 11वीं कक्षा की छात्रा का गला काट दिया गया है। यह घटना स्कूल के गेट के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा। स्कूल के गेट के बाहर उसने तलवार से लड़की पर हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान पूजा पनिका के तौर पर हुई है। वह बायोलॉजी के प्रैक्टिकल के लिए 12.30 बजे स्कूल पहुंची थी।
पूजा स्कूल के अंदर प्रवेश करने ही वाली थी कि एक आदमी भागकर आया और उसपर पीछे से हमला कर दिया। पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने भी हत्यारे को नहीं देखा क्योंकि सभी उस वक्त सभी स्कूल के अंदर मौजूद थे। हालांकि इस मामले में एक टीचर अकेला प्रत्यक्षदर्शी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने तीन बार लड़की के गले पर तलवार से हमला किया। भागने से पहले हमलावर हथियार को वहीं छोड़कर चला गया।
स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बॉडी और तलवार को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में एसडीओपी विजय सिंह का कहना है कि परिवार की शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो 2014 में पीड़िता का पीछा करने के आरोपी हैं।
Class 11th student hacked to death with a sword outside her school in broad daylight in Anuppur's Kotma yesterday, two arrested. SDOP Vijay Singh says, 'family registered complaint against two men who were earlier also accused of stalking the victim in 2014' #MadhyaPradesh pic.twitter.com/2L1LJri2lP
— ANI (@ANI) February 23, 2018