फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CBI arrested SHO Neeraj Kumar for taking bribe of Rs 2 lakh in Saket police station in Delhi

दिल्ली: साकेत थाने में 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

Tue, 31 Jul 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
CBI arrested SHO Neeraj Kumar for taking bribe of Rs 2 lakh in Saket police station in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दो लाख रुपये घूस लेने और देने के मामले में साकेत थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के दरोगा और एक वकील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह घूस यूनिटेक लिमिटेड से संबंधित मुकदमों के निपटारे के लिए लिया और दिया जा रहा था। सीबीआई ने इस मामले में रियल एस्टेट कंपनी के संस्थापक रमेश चंद्रा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि साकेत अदालत ने यूनिटेक से संबंधित 47 मामलों को जांच के लिए साकेत पुलिस स्टेशन भेजा था। अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों के निपटारे के लिए कंपनी नियमित तौर दरोगा को घूस देती थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पाया कि वकील नीरज वालिया दरोगा नीरज कुमार को दो लाख रुपये रिश्वत दे रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एजेंसी ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


इसमें आठ व्यक्ति और यूनिटेक कंपनी शामिल है। गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों के अलावा एजेंसी ने यूनिटेक संस्थापक रमेश चंद्रा, अजय चंद्रा, उपमा चंद्रा, सीमा मांगा, प्रदीप कुमार और दिल्ली पुलिस का एक अन्य अधिकारी संजय शर्मा का नाम शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed