{"_id":"5c284042bdec2256f2026aba","slug":"british-woman-sexually-assaulted-in-chandigarh-spa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश महिला के साथ फाइव स्टार होटल के स्पा में दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रिटिश महिला के साथ फाइव स्टार होटल के स्पा में दुष्कर्म, आरोपी फरार
Sun, 30 Dec 2018 09:19 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल के स्पा में काम करने वाले 28 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। उसपर आरोप है कि उसने 54 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला उसी होटल में ठहरी हुई थी। आरोपी स्पा में मालिश करने का काम करता है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
27 दिसंबर को पुलिस में शिकायत करते हुए महिला ने कहा कि वह 20 दिसंबर को पैरों की मालिश के लिए स्पा गई थी जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक अपने पुरुष साथी के साथ महिला 19 दिसंबर को टूरिस्ट वीजा पर चंडीगढ़ आई थी। महिला ने बताया कि उसकी मालिश करते वक्त आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि महिला ने होटल प्रशासन को उसी वक्त शिकायत की लेकिन औपचारिक शिकायत शिमला ट्रिप से लौटने के बाद 27 दिसंबर को की। महिला शिकायत दर्ज करवाते वक्त हिचकिचा रही थी।
वह भारत के स्थानीय रीति रिवाजों के बारे में जानने के लिए यहां आई थी। होटल से आरोपी को उसी दिन बर्खास्त कर दिया गया। महिला की मेडिकल जांच हो चुकी है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने होटल प्रशासन को भी तलब किया है कि जिस दिन वारदात हुई उसी दिन उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना क्यों नहीं दी। बता दें इसी महीने गोवा में भी एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला बीते 10 सालों से गोवा घूमने आ रही थी। जब वह बीच की ओर जा रही थी तो उसके साथ दुष्कर्म हुआ। आरोपी महिला के तीनों बैग लेकर फरार वहां से हो गया।