फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Brigadier loses 10 year seniority for affair with colonel's wife

कर्नल की पत्नी के साथ ब्रिगेडियर के थे अवैध संबंध, मिली ऐसी सजा

Thu, 12 Oct 2017 05:43 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Thu, 12 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Brigadier loses 10 year seniority for affair with colonel's wife
डेमो
अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाली भारतीय सेना में एक ब्रिगेडियर ने ऐसा काम किया जो सेना में अपराध माना जाता है। इस ब्रिगेडियर को कर्नल की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध बनाने के आरोपों के बाद 10 साल की वरिष्ठता खोनी पड़ी। आरोपी ब्रिगेडियर ने अपना जुर्म कबूल लिया जिसके बाद ही उन्हें इतनी हल्की सजा दी गई है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी में जीसीएम ने कोर्ट मार्शल किए जाने योग्य इस अपराध के लिए सुनवाई की। सुनवाई के दौरान ब्रिगेडियर रैंक के छह अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सेना की जनरल कोर्ट मार्शल ने सजा सुनाते हुए आरोपी ब्रिगेडियर की वरिष्ठता को चार साल कम कर दिए जाने की सजा सुनाई गई। दरअसल ब्रिगेडियर जब सिक्किम में ब्रिगेड की कमान संभाल रहे थे तब कर्नल की बीवी के साथ उनके ये संबंध बने थे।
विज्ञापन

ऐसे सामने आया मामला

Brigadier loses 10 year seniority for affair with colonel's wife
डेमो
दरअसल सेना के भीतर साथी अधिकारी की पत्नी के साथ संबंध रखना गुनाह माना जाता है और तरह के मामले में पांच साल की कड़ी सजा तक का प्रवाधान है लेकिन आरोपी ब्रिगेडियर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था लिहाजा उसे इतनी कड़ी सजा नहीं दी गई है।

सेना से ब्रिगेडियर की शिकायत उसकी पत्नी ने की थी। खबरों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के एक नामी स्कूल की प्राध्यापिका उसकी पत्नी ने ब्रिगेडियर पर गंभीर आरोप लगाए थे। ब्रिगेडियर की पत्नी ने इस कार्रवाई के दौरान दोनों के बीच व्हाट्सएप के जरिए हुए संदेशों के अदान-प्रदान को सबूत के तौर पर पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed