फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy killed and buried in her lover's home at kawal in muzaffarnagar

यूपी: प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, गड्ढा खोदकर घर में गाड़ा

Fri, 22 Jul 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Jul 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
boy killed and buried in her lover's home at kawal in muzaffarnagar
युवकी हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फनगर के जानसठ/कवाल गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते लड़की के घरवालों ने एक युवकी हत्या कर घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। लड़की से प्यार करने वाला युवक दूसरे समुदाय से था और उसका नाम इरशाद था।

विज्ञापन


युवक पिछले दो दिन से गायब था। पीड़ित के घर वालों ने दो दिन तक हंगामा किया जिसके बाद बुधवार देर रात पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से वारदात का खुलासा कर शव को बरामद किया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण अधिकारियों ने आनन फानन में रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। भारी फोर्स की मौजूदगी में परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया। एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर जानसठ को सस्पेंड कर दिया है। गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दो हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने रात में फोनकर बुलाया था इरशाद को

boy killed and buried in her lover's home at kawal in muzaffarnagar
इसी घर में हुई युवक की हत्या

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के चर्चित गांव कवाल निवासी शकील का 16 वर्षीय पुत्र इरशाद सोमवार रात को अपने दादा के पास सो रहा था। रात करीब बारह बजे उसके फोन पर कॉल आई तो वह चुपचाप बिना किसी को बताए उठ कर चला गया और फिर लौटकर नहीं आया।

तीन दिन से लापता इरशाद की हत्या से पूरा कवाल गांव सकते में है। पिछले छह महीने से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो लड़की के भाइयों को नागवार गुजरा। उन्होंने बहन का स्कूल जाना बंद करा दिया। इरशाद ने भी स्कूल छोड़ दिया और मजदूरी करने लगा।

रोक के बावजूद लड़की के घर इरशाद का आना जाना बंद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार इरशाद ने लड़की को अपनी तरफ से सिम दे रखा था। सोमवार की रात भी इरशाद और लड़की की बात हो रही थी। इसी बीच दोनों भाइयों को इसका पता चल गया। इस पर इरशाद ने फोन काट दिया।

दोनों ने बहन पर दबाव डालकर दोबारा फोन कराया और इरशाद को घर आने के लिए कहा। उस समय रात के 12 बज चुके थे। जैसे ही इरशाद घर आया, दोनों ने उसे पकड़ लिया और पहले से तैयार रखी रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में ही राइस मिल में दबा दिया और ऊपर भूसा डाल दिया। ताकि किसी को गड्ढा खोदे जाने का पता न चले।

किशोरी को दिया गया सिम फर्जी आईडी पर था

boy killed and buried in her lover's home at kawal in muzaffarnagar

मंगलवार शाम तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। किशोर की बरामदगी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम भी लगाया था।

मामले के खुलासे के लिए लगाई गई क्राइम ब्रांच टीम ने इरशाद के फोन की अंतिम कॉल गांव के ही श्रीपाल सैनी की लड़की के फोन से आई हुई बताई। अहम सुराग हाथ लगने पर बुधवार रात में ही एसएसपी दीपक कुमार ने फोर्स के साथ खुद दबिश दी।

लड़की पक्ष से पूछताछ की और घर के भीतर ही दबाए गए शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दो हत्यारोपी मनोज पुत्र प्रकाशचंद और पवन पुत्र श्रीपाल को हिरासत में ले लिया।  

सर्विलांस की टीम ने जांच कर बताया कि सोमवार आधी रात को इरशाद के फोन पर आई कॉल गांव के एक घर से ़थी। बस यहीं से पुलिस के हाथों अहम सबूत लगा और बुधवार रात में कप्तान ने खुद आरोपियों के मकान पर दबिश दी।

एसएसपी ने स्वयं लड़की और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि लड़की के भाइयों ने फोन करवा कर इरशाद को रात में बुलवाया था। भाइयों ने फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह हालात न बिगड़ने पाए इसके लिए एसएसपी दीपक कुमार ने बुधवार  रात में ही कई थानों का पुलिस फोर्स और भारी पीएसी बल तैनात कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने इरशाद के परिजनों को शव मिलने की खबर दी।

सुबह करीब सात बजे पुलिस शव को लेकर गांव में पहुंची। शव गांव में पहुंचते ही वहां के हालात एकदम से तनावपूर्ण हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने शव दफनाया। पुलिस ने इस हत्याकांड में लड़की के सगे भाई पवन और चचेरे भाई मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जांच में पाया कि किशोरी के पास जो सिम था वह फर्जी आईडी पर था। पुलिस उसकी गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर जानसठ ने मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी नहीं दी। जब ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया तो एसएसपी को पता चला। घटना में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed