{"_id":"58f86e624f1c1b0b524726e8","slug":"boy-beaten-up-by-kandivali-highrise-residents-for-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बिल्डिंग के सामने युवक कर रहा था स्मोकिंग, लोगों ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: बिल्डिंग के सामने युवक कर रहा था स्मोकिंग, लोगों ने बेरहमी से पीटा
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के कांदिवली इलाके में बिल्डिंग के सामने सिगरेट पीने पर एक युवक की बुरी तरह पिटाई का मामला सामने आया है। डिस्लेक्सिया की समस्या से ग्रस्त 19 वर्षीय एलेग्जेंडर जॉन फिलिप की पिटाई बिल्डिंग में रहने वाले लोगों और एक प्राइवेट कैबल ऑपरेटर ने की। बिल्डिंग के एक समूह और कैबल ऑपरेटर ने फिलिप के चेहरे पर मुक्के, पसलियों में लातें मारीं और डंडों से पिटाई की।
यह भी पढ़ें- आयरिश महिला की नस्ली टिप्पणी, 'तुम कलंक हो! गो बैक टू इंडिया।'
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम 7:30 बजे की है। फिलिप को जिस ठाकुर विलेज रेजिडेंट बिल्डिंग के पास पीटा गया वह वहां से थोड़ी दूर रहता है।
विज्ञापन
फिलिप ने मुंबई मिरर को बताया कि मैं विष्णु शिवम टॉवर के पास सिगरेट पी रहा था। तभी कुल लोगों ने मुझसे कहा कि मैंने रेजिडेंशियल एरिये में सिगरेट क्यों जलाई? मैंने नरमी से उनसे कहा कि रोड उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है। इसके बाद मैं यह कहकर जैसे ही चलने लगा उनमें से एक शख्स ने मेरी शर्ट पकड़ ली और कहने लगा कि अपने घर का पता बता। फिलिप ने आगे कहा कि बहस तब और बढ़ गई जब मैंने उन लोगों को अपना पता देने से इंकार कर दिया। इसके बाद लगभग 10 लोग और आ गए।
यह भी पढ़ें- एक साल बाद ‘जिंदा हुआ’, कार में जला मिला पोस्टमास्टर, सीरियल से कम नहीं ये कहानी
उन्होंने बताया कि मैं पड़ोस की ही वैली ऑफ सोसाइटी में रहता हूं, लेकिन मैं उनकी धमकियों से नहीं डरा और अपने कहे पर कायम रहा। इससे पहले की मैं उनसे कुछ और कहता वे मुझे पीटने लगे।
फिलिप को पीटने वाले समूह का हिस्सा रहे नवीन अग्रवाल ने कहा कि वह (फिलिप) अशिष्ट था। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ उस युवक से पूछा था कि वह बिल्डिंग के पास स्मोकिंग क्यों कर रहा है और कहां रहता है। यह पूछने पर वह आक्रामक हो गया और कहने लगा कि सवाल पूछने वाले तुम लोग होते कौन हो? सदा कदम जो कि लोकल कैबल टीवी नेटवर्क चलाता है उसने यह सब सुन लिया और युवक (फिलिप) के आक्रामक व्यवहार की वजह से मामला बढ़ गया।
फिलिप की पिटाई करने को सही ठहराते हुए अग्रवाल कहते हैं कि ठाकुर विलेज रेजिडेंट्स लगातार ड्रग ऐडिक्ट्स, शराबी, और विकृत व्यक्तियों के डर में रहे हैं।