{"_id":"59c4e6864f1c1b38688b5c71","slug":"bengaluru-student-found-dead-in-lake-after-whatsapp-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Whatsapp वीडियो से बताया था पापा मैं किडनैप हो गया, अब मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Whatsapp वीडियो से बताया था पापा मैं किडनैप हो गया, अब मिली लाश
amarujala.com- Presented By: अंशुल तलमले
Updated Fri, 22 Sep 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
शरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों को अपनी नई बाइक दिखाने के लिए घर से निकलने के दौरान किडनैप हुए 19 वर्षीय छात्र शरत की लाश मिली है। 14 सितंबर यानी पिछले 9 दिनों तक अगवा रहने के बाद शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के करीब एक झील में शरथ की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया है।
12 सितंबर को अगवा होने के बाद पहली बार शरत के पिता यानी वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिकारी को Whatsapp पर वीडियो कॉल आता है, जिसपर शरत खुद के अगवा होने और किडनैपर्स द्वारा 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की बातें बताता है। इसके कुछ ही दिनों बाद शरत की लाश मिली। पुलिस की माने तो किडनैपर्स में से कुछ लोग शरत के पिता के परिचित है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ आयकर अधिकारी निरंजन कुमार का 19 वर्षीय बेटा शरत 12 सितंबर को अपनी नई गाड़ी लेकर दोस्तों को दिखाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को शरत का शव बेंगलुरु स्थित रमोहल्ली झील से बरामद हुआ। इसके कुछ दूरी पर ही उसकी गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शरत की हत्या कर दी थी और शव को झील में फेंककर भाग गए थे।
बहन को भी कर लेंगे किडनैप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किडनैपर्स ने कुछ दिन पहले फैमिली को शरत का दूसरा वीडियो मैसेज भी भेजा था। इसमें शरत ने बताया कि ये लोग मेरी अक्का (बड़ी बहन) को भी फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने उसकी हर दिन की सभी एक्टिविटी नोट कर रखी हैं और पूरी जानकारी सही है।