{"_id":"5941fb9a4f1c1b9b3a8b45b8","slug":"b-com-girl-student-hang-herself-in-mumbai-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई- बीकॉम में फेल हुई छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई- बीकॉम में फेल हुई छात्रा ने की खुदकुशी
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक 21 साल की छात्रा ने फेल होने पर खुद को फांसी लगा ली। बुधवार को कांदीवली में लड़की अपने घर में पंखे से फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। छात्रा गोरेगांव के पटकर कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के दौरान छात्रा घर में अकेली थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बी.कॉम के प्रथम वर्ष की छात्रा संचिता वाग ने बुधावार को दिन में करीब 12 बजे खुद को पंखे लटकाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संचिता ने जब फांसी लगाई वह घर में अकेली थी। संचिता पश्चिमी कांदिवली के चारकोप में शिवशंकर चॉल इलाके में रहती थी।
विज्ञापन
घरवालों के बाहर जाने के चलते संचिता ने ये दिल दहलाने वाला कदम उठाया। वहीं, जब घरवालों ने संचिता को पंखे से लटका उनके पैरो से जमीन खिसक गई। जल्दबाजी में संचिता को नीचे उतार उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और डिप्टी कमिशर ने बताया कि कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम से इस बात की पुष्टि हुई कि फांसी के फंदे से ही लटकर संचिता की मौत हुई और संचिता ने फेल होने के चलते ही ऐसा किया। वहीं, चारकोप पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।