फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   an out of job model son allegedly killed his fashion designer mother in Mumbai

ड्रग्स के नशे में चूर मॉडल बेटे ने की फैशन डिजायनर मां की हत्या

Sat, 06 Oct 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 06 Oct 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
an out of job model son allegedly killed his fashion designer mother in Mumbai
फैशन डिजायनर सुनीता अपने बेटे लक्ष्य के साथ

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें फैशन डिजायनर मां को कथित तौर पर उसके पेशे से मॉडल बेटे ने मार दिया है। जिसपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 45 साल की सुनीता लोखंडवाला के क्रॉसगेट बिल्डिंग में किराए पर रहती थीं। उन्हें 22 साल का बेटा लक्ष्य गुरुवार को अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस का कहना है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट ने शक पैदा कर दिया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी थी। इसी वजह से लक्ष्य से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान लक्ष्य टूट गया और उसने इस बात को स्वीकार किया कि बाथरुम में उसकी मां के साथ हाथापाई हुई है और उसने उन्हें धक्का दिया था। सुनीता का सिर वाश बेसिन पर टकरा गया और वह बेहोश होकर गिर गईं। पुलिस का दावा है कि वह ड्रग्स के नशे में था। 
विज्ञापन


बेटे का यह बयान उसके पहले दिए बयान से अलग है। पहले उसने कहा था कि फैशन डिजायनर बाथरुम में फिसल गई और उसके सिर में चोट लग गई। लक्ष्य के पास फिलहाल कोई काम नहीं था। वह किराए के मकान में अपनी मां और गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। यह बात भी सामने आई है कि दोनों मां-बेटों को ड्रग्स लेने की आदत थी। आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (II) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। माना जा रहा है कि सुनीता और लक्ष्य के बीच पैसे या संपत्ति को लेकर तीखी बहस हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed