{"_id":"588f2a9a4f1c1b2f3de80dbc","slug":"amar-ujala-poll-senior-ministers-are-being-side-lined-from-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: कांग्रेस में हाशिये पर धकेले जा रहे हैं पुराने नेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजाला पोल: कांग्रेस में हाशिये पर धकेले जा रहे हैं पुराने नेता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी दंगल में संघर्ष कर रही कांग्रेस के बड़े नेताओं में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा ने पार्टी को इस्तीफा देकर नाता खत्म कर दिया। इस फैसले की खबर उनके करीबी सूत्रों ने दी। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है 1999 से 2004 से मुख्यमंत्री रहे कृष्णा पार्टी में दरकिनार किए जाने से बेहद नाराज चल रहे हैं। वह पिछले पांच दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की नाराजगी का अमर उजाला पोल में जिक्र किया गया। ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस में भी हाशिये पर धकेले जा रहे हैं पुराने नेता?
विज्ञापन
सबसे अधिक 79.98 फीसदी (4442) पाठकों ने माना कि कांग्रेस में भी पुराने नेताओं को हाशिये में धकेला जा रहा है। 17.55 फीसदी (975) पाठकों ने माना कि पुराने नेताओं का पार्टी में अभी भी वही महत्व है। वहीं 2.47 फीसदी (137) पाठकों ने पोल में अपनी असमर्थता जताई।