{"_id":"5a83b15e4f1c1ba5268ba004","slug":"allahabad-dalit-student-dilip-saroj-murders-main-accused-vijay-shankar-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: दलित छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी विजय शंकर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद: दलित छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी विजय शंकर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के दलित छात्र दिलीप सरोज कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के मुताबिक इलाहाबाद जोन के एडीजी ने विजय शंकर की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा था कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी रामदीन मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। रामदीन आरोपी टीटीई का ड्राइवर है। वीडियो फुटेज में टीटीई के अलावा एक दूसरा व्यक्ति बेसुध पड़े दिलीप पर ईंट से हमला करता दिख रहा है, वह रामदीन ही है। इसके अलावा एक और हमलावर ज्ञान प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में साफ देखा गया कि चौथा हमलावर ज्ञानप्रकाश है, साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले ज्ञानप्रकाश की है।