फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   again a girl molested in Bengaluru

बंगलूरू फिर शर्मसार, लड़की को नशीला पर्दाथ देकर की छेड़छाड़

Thu, 19 Jan 2017 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
again a girl molested in Bengaluru

बंगलूरू में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को नशीला पर्दाथ देकर उसे अपना शिकार बनाया। घटना बंगलूरू के बनसवाड़ी क्षेत्र की है, जहां पब में आई पीड़ित लड़की को आरोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


इस घटना के बाद बंगलूरू में लड़कियों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक पीड़िता नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली है और यहां नौकरी करने के लिए आई हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान वो पार्टी करने के लिए पब आई, जहां पहले से आरोपी मौजूद थे। इस बीच दोनों ने मौके के फायदा उठाया और उसे नशीला पर्दाथ दे दिया। इसके बाद वे उसे अपनी गाड़ी में ले गए और छेड़छाड़ करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को उसके पुराने पीजी पर छोड़ा

again a girl molested in Bengaluru
rape


घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद लड़कों ने पीड़िता को उसके पुराने पीजी पर छोड़ दिया। पीजी के मालिक ने लड़की के वहां रूकने से मना कर दिया, लेकिन लड़कों ने किसी तरह एक रात उसके वहां ठहरने का इंतजाम कर दिया।पीड़िता जब सुबह उठी तो उसने अपने शरीर पर कई निशान पाए। उसने पुलिस को अपने साथ हुई हरकत की जानकारी दी। 

​जांच में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जल्द ही कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लड़की इनमें से एक आरोपी को पहले से जानती थी, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वह इस हद तक गिर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed