फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   actor pawan kalayan's fans beaten tv anchor who gave ratings to film three out of five

एक्टर पवन कल्याण के फैन्स ने टीवी एंकर को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 29 Mar 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 29 Mar 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
actor pawan kalayan's fans beaten tv anchor who gave ratings to film three out of five
एंकर से बदतमीजी करते फैन

साउथ के बड़े स्टार पवन कल्याण के फैन्स ने टीवी एंकर के साथ बदतमीजी और स्टूडियों में तोड़-फोड़ की है। बताया जा रहा है कि शो में पवन कल्याण की रिलीज हुई फिल्म 'कटमरायूडू' पर बातचीत की जा रही थी। इस दौरान एंकर ने फिल्म को पांच में से 3 स्टार रेटिंग दी जिसके बाद शो खत्म होते ही दोनों फैन रेटिंग के बारे में एंकर से बहस करने लगे।

विज्ञापन


हालात यहां तक पहुंच गए कि मारपीट शुरू हो गई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी पवन की फिल्म सरदार गबर सिंह को भी मुंह की खानी पड़ी थी। 
विज्ञापन


दरअसल, फैन्स को तेलगू चैनल माना टीवी के स्टूडियो में फिल्म पर बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत खत्म होने का इंतजार कर रहे दोनों फैन्स रेटिंग को लेकर टीवी एंकर पर टूट पड़े। जब तक बाकी स्टाफ बीच बचाव करने पहुंचते तब तक सेट को बुरी तरह बर्बाद कर दिया था और वहां पानी की बोतलें भी फेंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइड में देखें पूरा वीडियो....

रामगोपाल ने भी की थी फिल्म को लेकर खिंचाई

actor pawan kalayan's fans beaten tv anchor who gave ratings to film three out of five
रामगोपाल वर्मा (फाइल फोटो)

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पवन के फैन्स ने उनके खिलाफ बोलने वालों को खरी-खरी सुनाई हो। इससे पहले जब निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने उनकी इस फिल्म पर टिप्पणी की तो फैन्स ने उन्हें ट्विटर पर घेर लिया। फिल्म के साथ-साथ रामगोपाल ने पवन के पारिवारिक और निजी जीवन को भी आड़े हाथ लिया था।

रामगोपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी, 100 करोड़ रुपये में बिकी और 70 करोड़ रुपये जेब में आए और बेटियों के जन्मदिन का आनंद नीरो से कम नहीं ले रहा हूं। क्योंकि जब रोम जल रहा था तब नीरो सारंगी बजा रहे थे।’  बता दें कि ये फिल्म अजित की वीरम का रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed