फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A student committed suicide by playing 'Blue Whale' in Ludhiana

'ब्लू-व्हेल' ने एक और छात्र को निगला, मरने से पहले सुसाइड नोट में ये लिखा

Fri, 25 Aug 2017 09:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Aug 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
A student committed suicide by playing 'Blue Whale' in Ludhiana
फाइल
ब्लू-व्हेल गेम का काला साया लुधियाना पर भी आ पहुंचा है। जमालपुर में नॉन मेडिकल के छात्र अभिषेक भार्गव (17) का शव बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में अपने घर पर लटकता मिला। घटना का पता उस समय चला जब उसके पिता घर लौटे। बेटे का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक के हाथों पर ब्लू-व्हेल गेम की तरह गोदने के निशान थे। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस पर लिखा है ‘आई गिव अप’। इसलिए पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि उसकी जान ब्लू व्हेल गेम ने ली है।
विज्ञापन


एक निजी स्कूल में नान मेडिकल की पढ़ाई करने वाले अभिषेक के पिता डीडी भार्गव ज्योतिष हैं। अभिषेक की मां स्कूल में अध्यापिका है। अभिषेक की नानी कुछ दिनों से बीमार थी। डीडी भार्गव, अपनी सास और 3 साल की बेटी के साथ दवा लेने के लिए चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक घर पर अकेला था। जब दो घंटे बाद डीडी भार्गव घर वापस आए तो उन्हें अभिषेक का शव ड्राइंग रूम में लटकता मिला। घर वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed