फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a minor girl gangraped by gram pradhan and his friends in Bulandshahr of Uttar Pradesh

ग्राम प्रधान ने साथियों संग नाबालिग को झाड़ियों ले जाकर किया गैंगरेप, फिर कर दिया ये घिनौना कांड

Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
a minor girl gangraped by gram pradhan and his friends in Bulandshahr of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
ग्राम प्रधान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले नाबालिग का अपहरण किया। फिर तीनों ने उसे हवस का शिकार बनाया। जानें पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। अहार थाना इलाके में दलित किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने की खबर सामने आई है। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

पढ़ें:- दो महीने तक बंधक बना युवती से गैंगरेप, पीड़िता ने बयां की दरिंदगी की दास्तां
विज्ञापन


मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं। 

पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का पिता 17 दिसंबर की शाम को अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर से खाना लेकर खेत पर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a minor girl gangraped by gram pradhan and his friends in Bulandshahr of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसी बीच रास्ते में गांव के प्रधान सोनू और उसके दो साथी हसन और अरुण ने उसे दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने उसकी इज्जत लूटी। इसके बाद दरिंदों ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। परिजनों ने पहले आरोपियों के घर पहुंच मामले की शिकायत की इस पर आरोपियों ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता के पिता ने सोमवार देर शाम को मामले की तहरीर अहार थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। 

पढ़ें:- कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप, विवाहिता ने PM को लिखा पत्र

कार्यवाहक थाना प्रभारी उमेश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान सोनू, उसके साथी हसन और अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed