{"_id":"599b32ab4f1c1b79098b49a7","slug":"a-man-murdered-for-son-s-death-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के कत्ल का लिया बदला, सिर धड़ से अलग करने के बाद बोले- अब मिला सकून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के कत्ल का लिया बदला, सिर धड़ से अलग करने के बाद बोले- अब मिला सकून
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बांसी कोतवाली इलाके के समोगरा गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने एक शख्स की हत्या कर दी। धारदार हथियार से उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
समोगरा गांव निवासी रमेश (45) की अपने पट्टीदारों से काफी समय से रंजिश चल रही थी। सोमवार की सुबह वह खेत की ओर जा रहा था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। धारदार हथियार से सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार से बुरी तरह जख्मी रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पहुंच गए। मृतक के पिता शिवराज ने चार पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
शिवराज के मुताबिक उनके पट्टीदार आनंद के 18 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र की करीब 10 माह पूर्व हरियाणा के हिसार में हत्या हो गई थी। उस समय रमेश दिल्ली में था। इसके चलते आनंद अपने पुत्र की हत्या के लिए रमेश को ही जिम्मेदार मान रहा था। इसे लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई। लोगों के काफी समझाने के बाद भी आनंद के दिमाग से यह बात नहीं निकली। बदला लेने की नियत से ही आनंद ने अपने भाई कमला प्रसाद, पुत्र सुरेंद्र व भतीजे मनोज के साथ मिलकर रमेश की हत्या कर दी।