फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A man beaten to death in Bidar district of Karnataka by irate mob

बच्चा चुराने की अफवाह ने ली एक और जान, पुलिस ने 30 लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 09:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
A man beaten to death in Bidar district of Karnataka by irate mob

कर्नाटक के बीदर जिले में क्रोधित भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ को शक था कि वह बच्चा चुराने वाला है। मामला शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है। मृतक का नाम आजम (27) है। वह हैदराबाद का रहने वाला था। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। भीड़ ने तीनों पर डंडों और पत्थरों से हमला किया। आजम को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सलहाम कतर का रहने वाला है जबकि सलमान हैदराबाद का निवासी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त गाड़ी से अपने दोस्त बशीर के घर हांडी खेड़ा गांव गए थे। जब वह अपने दोस्त के घर से लंच के बाद हैदराबाद के लिए लौट रहे थे तो रास्ते में थोउल हेमलेट में सलहाम ने कुछ बच्चों को खेलते हुए देख लिया। वह उन्हें चॉक्लेट देने चला गया जो वो कतर से लाया था। चॉक्लेट पर अलग तरह का कवर होने के कारण बच्चों ने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद सलहाम ने एक लड़की को चॉक्लेट देनी चाही तो वो रोने लग गई। गांव वालों ने ये सब देखते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में गांव के बाकी लोग भी आ गए और तीनों को पीटने लगे। भीड़ में से ही किसी ने इस घटना की वीडियो बनाई और दूसरे गांव के अपने दोस्तों के पास भेज दी।
विज्ञापन


तीनों व्यक्ति बाद में भीड़ से बचकर अपनी गाड़ी से भागने में कामियाब हुए। लेकिन गांव वालों ने पड़ोस के गांव मुरकी के लोगों को इस बारे में तब तक बता दिया था। जब तीनों इस गांव में पहुंचे तो यहां लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। भीड़ को हटाने के चक्कर में उनकी गाड़ी दीवार से टकरा गई। इसके बाद थाउल हेमलेट के निवासी भी वहां आ गए और दोनों गांव के लोग तीनों को डंडों और पत्थरों से मारने लगे। करीब आधे घंटे बाद वहां मौजूद लोगों की संख्या 2000 हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर बीदर के एसपी डी देवराजू का कहना है कि पुलिस ने भीड़ को बहुत समझाने की कोशिश की कि वह लोग बच्चा चोर नहीं हैं लेकिन वो लोग मानने को तैयार नहीं थे। हाथापाई में पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए। बाद में भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आजम की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही हो गई। वहीं सलमान और सलहाम को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


देवराजू ने बताया कि मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों गांवों के 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर मनोज को भी गिरफ्तार किया गया है जिसने वह वीडियो वायरल किया था। इसके अलावा उन लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है जिन्होंने वीडियो को शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed