{"_id":"5f1bdec18ebc3e636a0b3e16","slug":"chhattisgarh-old-man-killed-in-elephant-attack-in-jashpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः जशपुर में हाथी के हमले में वृद्ध की मौत, प्रदेश के कई जिलों में हाथियों का उत्पात जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः जशपुर में हाथी के हमले में वृद्ध की मौत, प्रदेश के कई जिलों में हाथियों का उत्पात जारी
Sat, 25 Jul 2020 12:57 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
हाथी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में 75 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जशपुर वन मंडल के वनमंडल अधिकारी श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पंडरीबहला गांव में हाथी के हमले में साधोराम टोप्पो की मृत्यु हो गई है। जाधव ने बताया कि बीती रात एक जंगली हाथी टोप्पो के घर को तोड़ने लगा। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य वहां से भागने लगे। हाथी ने साधोराम को पकड़ लिया और मार डाला। जबकि उसकी पत्नी और बेटे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली तब पुलिस और वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए। मुआवजे के बाकी 5.75 लाख रुपये औपचारिकता पूर्ण होने के बाद दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र से 10 हाथियों का समूह जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में पहुंचा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जशपुर जिले के तपकरा क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई थी। इस मामले में किसान दंपती को गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और कोरिया जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। इन क्षेत्र में मानव और हाथी के बीच द्वंद में कई लोगों की मौत हुई है तथा फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन